
घाटकोपर, 28 नवंबर . घाटकोपर रेलवे स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय में 60 वर्षीय महिला के साथ दुराचार और मारपीट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. राजकीय रेलवे Police (जीआरपी) ने cctv फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार युवक की पहचान तस्लीम नूर मोहम्मद (25) के रूप में हुई है. इस घटना ने उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर रात के समय यात्रियों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Police के मुताबिक, पीड़िता खडवली की रहने वाली है और काम के सिलसिले में नियमित रूप से घाटकोपर आती है. Thursday को उसकी 18 वर्षीय बेटी भी उसके साथ थी. काम निपटाने के बाद मां-बेटी घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने घाटकोपर स्टेशन पहुंची. रात 11:12 बजे बेटी प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर इंतजार कर रही थी, तभी महिला स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय में गई.
जांच में पता चला कि उस वक्त शौचालय के बाहर कोई अटेंडेंट या सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था. महिला के अंदर जाने के कुछ ही देर बाद एक युवक शौचालय में दाखिल हुआ. आरोप है कि युवक ने भीतर से दरवाजा बंद कर पैसेज में महिला के साथ दुराचार किया और उसके माथे पर हमला भी किया. cctv कैमरों में आरोपी रात 11:19 बजे शौचालय से निकलकर घाटकोपर मेट्रो की ओर जाता दिखाई दिया.
लगभग 11:22 बजे बाहर आई महिला ने बेटी को आपबीती सुनाई, जिसके बाद दोनों प्लेटफॉर्म नंबर 4 स्थित जीआरपी डेस्क पर पहुंचे, पूरे मामले की जानकारी साझा की. इसके बाद स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को सूचना दी गई. महिला अधिकारी ने बयान दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा.
पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर स्टेशन और आसपास के cctv फुटेज खंगाले. Police को शुरुआती तौर पर मिले सुराग के आधार पर Police ने Friday को असल्फा से आरोपी तस्लीम नूर मोहम्मद को दबोच लिया. Police उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. Police यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस तरह का दुराचार उसने पहले भी किया है या नहीं.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content