
New Delhi, 20 नवंबर . बिहार के पूर्णिया Lok Sabha सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एससीओ (सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम) में Pakistan के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक के शामिल होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अगर घर का भूला हुआ बच्चा शाम को लौट आए तो अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि India को पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध बनाकर रखना चाहिए.
New Delhi में से बातचीत में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जल संधियां हमारे देश के लिए और नेपाल, Pakistan, श्रीलंका व बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. India अपनी उदारता के लिए जाना जाता है. इसका दिल और दिमाग हिमालय से भी ऊंचे और समुद्र से भी गहरे हैं. India हमेशा से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांतों पर चला है. इसमें माफ करने और माफी मांगने की भी ताकत है. हमें अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए. अगर Government Pakistan सहित अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते सुधारने के लिए कूटनीति अपना रही है तो यह एक सकारात्मक कदम है. इससे पूरी दुनिया में एक अच्छा संदेश जाता है. हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए.
उन्होंने कहा कि घर का भूला हुआ बच्चा शाम को लौट आए तो अच्छी बात है, इसका संदेश पूरी दुनिया को जाएगा.
सपा नेता आजम खान के ओवैसी को लेकर दिए दाढ़ी वाले बयान पर पप्पू यादव ने कहा कि आजम साहब मेरे लिए मेरे पिता की तरह हैं और मैं उनके बहुत करीब रहा हूं. दुनिया अपने लिए जीती है, लेकिन आजम खान ने दूसरों के लिए जिया है, इसमें कोई बहस नहीं है. उन्होंने अपने परिवार का सब कुछ कुर्बान किया है और जौहर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. आजम खान ने बिल्कुल सही कहा था कि मुसलमान होने के नाते मैं भुगत रहा हूं, यह कोई छोटी बात नहीं है. इस देश में आप ईसाई की बात कीजिए तो भुगतिए, बौद्ध की बात कीजिए तो पहले से भुगतिए, संविधान की बात कीजिए तो और भुगतिए, अंबेडकरवादी की बात करिए या सावित्रीबाई फुले की बात करिए तो और ज्यादा भुगतिए.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब India के Prime Minister विदेश जाते हैं तो उन्हें मुसलमान बहुत प्यारे लगते हैं. आजम खान एक वरिष्ठतम नेता हैं और वे हमेशा सेक्युलर मूवमेंट की बात करते हैं. मुझे आजम खान पर गर्व है. हर सेक्युलर व्यक्ति को उन पर गर्व होना चाहिए.
यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच सीट-बंटवारे पर पप्पू यादव ने कहा कि क्षेत्रीय दलों ने हमेशा से ही भाजपा की तुलना में कांग्रेस के खिलाफ ज्यादा लड़ाई लड़ी है, फिर भी यह खुशी की बात है कि Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव संतुलित राजनीति करते हैं और समझते हैं कि कांग्रेस को साथ लेकर ही सत्ता तक पहुंचा जा सकता है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ उनके संबंध बहुत करीबी हैं. राहुल गांधी के लिए नेशन, लोकतंत्र और संविधान सर्वोच्च सत्ता हैं, इसीलिए राहुल गांधी अखिलेश यादव का सम्मान करते हैं.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content