‘घबराए हुए हैं यूपी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री’, केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा सांसद का पलटवार

अयोध्या, 30 सितंबर . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के सपा को ‘सांपनाथ’, बसपा को ‘नागनाथ’ और कांग्रेस को ‘कालिया नाग’ बताने पर जवाब दिया है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर उपChief Minister घबराए हुए हैं. उनके अधिक Chief Minister योगी आदित्यनाथ घबराए हुए हैं.

सांसद अवधेश प्रसाद ने से कहा, “केशव मौर्य की क्या हैसियत है. ये अपने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव तक नहीं जीत पाए. नेताओं की कृपा से वो उपChief Minister बने. उनकी अपनी कोई Political जमीन नहीं है. आने वाले चुनाव को लेकर वे घबराए हुए हैं. उनके अधिक Chief Minister योगी आदित्यनाथ घबराए हुए हैं.”

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर सपा सांसद ने कहा, “लोग भ्रमित नहीं हैं, बल्कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ की Government से वे परेशान हैं. लोगों ने भाजपा और Chief Minister योगी को हटाने का निश्चय कर लिया है. राज्य में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की Government बनाने का भी संकल्प लोगों ने किया है. इसमें कहीं किसी तरह का भ्रम नहीं हैं.”

वहीं, ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन एक बहुत ही अहम मकसद से बनाया गया था. यह अहम बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब देश की हालत बहुत खराब है. हमारे देश की आर्थिक और विदेश नीतियां अमेरिका के असर में आ गई हैं. नतीजतन, महंगाई बढ़ी है और किसान व मजदूर परेशान हैं.”

उन्होंने कहा कि युवाओं पर गोलियां चलाई जा रही हैं और उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. लोगों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने लाखों दलितों, पिछड़े समुदायों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और देशभर के लोगों को वोट देने का अधिकार दिया था. भाजपा इस अधिकार को छीनना और लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है. इसलिए, यह बैठक बहुत अहम और सार्थक है.”

मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से सीईसी ज्ञानेश कुमार को ‘कठपुतली’ कहने पर Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “खड़गे जी आज यह बात कह रहे हैं. हमारे नेता अखिलेश जी ने बहुत पहले ही कह दिया था कि चुनाव आयोग मर चुका है और उसके लिए कफन भी भेजा था. ये पुरानी बातें हैं. हम लगातार यही कहते आ रहे हैं और हमारे नेता भी यही बात कहते रहे हैं.”

–

डीसीएच/