
Bhopal 22 अक्टूबर Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी Bhopal स्थित एम्स अस्पताल में ग्वालियर सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली. उन्होंने मांग की है कि इस हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा दिया जाए.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर के दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा कई परिवारों के जीवन में कभी न भरने वाला दुख छोड़ गया है. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट करना पड़ा. प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं Police और प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित व्यवस्थाएं और सतर्कता बरती जाती, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं. Government को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए. पटवारी ने कहा कि Madhya Pradesh में लगातार हो रही दर्दनाक घटनाएं Government की संवेदनशीलता और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत, बालाघाट हादसा, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें, सागर का शराब कांड, ग्वालियर का सड़क हादसा और बैतूल में खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे परिवार के साथ हुई दुर्घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इन घटनाओं में प्रभावित परिवारों को न्याय, उचित उपचार और पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलना Government की जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि मृतकों के प्रत्येक परिवार को कम से कम 25-25 लाख का मुआवजा दिया जाए तथा घायलों के इलाज का पूरा खर्च Government वहन करे. पीड़ित परिवारों को केवल आश्वासन देकर उनकी जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता. Government को हादसों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.
जीतू पटवारी ने कहा कि Government का दायित्व केवल हादसे के बाद सहायता राशि घोषित करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है, जिससे आम नागरिकों की जान सुरक्षित रहे. Madhya Pradesh में सड़क सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करना समय की आवश्यकता है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content