
New Delhi, 18 अक्टूबर . Madhya Pradesh के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है. खड़गे ने कहा कि ऐसे हादसे भीड़ प्रबंधन पर सवाल खड़े करते हैं. Government और प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Madhya Pradesh के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के निकट अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राज्य Government से अपेक्षा है कि घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा, पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करे. साथ ही, उन्होंने कहा, “ऐसे हादसे भीड़ प्रबंधन पर सवाल खड़े करते हैं, Government और प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए.”
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी ग्वालियर की घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “ग्वालियर, मध्यप्रदेश में शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक के कारण हुए भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. दुख की इस घड़ी में उनके साथ हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.”
Madhya Pradesh के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने लिखा, “ग्वालियर में शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे लोगों के ट्रक से कुचलने की घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु और बड़ी संख्या में घायल होने की दुखद घटना से मन व्यथित है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.”
Madhya Pradesh कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पोस्ट किया, “ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में सप्तमी की रात हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें. हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. प्रशासन घायलों के समुचित उपचार और हादसे की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो.”
–
डीसीएच/
Skip to content