ग्वालियर में पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

ग्वालियर, 1 सितंबर . ग्वालियर जिले के होड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में एक 25 वर्षीय शख्स विवेक मीणा की तीन बदमाशों (सौरभ यादव, राहुल यादव, और लाला अग्रवाल) ने 27 अगस्त की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार चल रहे थे. Monday -Tuesday की रात Police को जानकारी मिली कि तीनों आरोपी तिघरा की ओर से पुरानी छावनी की तरफ जा रहे हैं.

जिस पर तुरंत बहोड़ापुर थाना और पुरानी छावनी थाना की Police की दो टीमें बदमाशों की धर-पकड़ के लिए एक्टिव हुईं. शंकरपुर क्षेत्र में Police को बाइक पर सवार आते बदमाश दिखे; इसके बाद उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने Police पर फायरिंग कर दी. Police की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सौरव यादव के दाएं पैर में गोली लगी है और उसका एक और साथी राहुल यादव भी Police की गिरफ्त में है.

तीसरा मुख्य आरोपी लाला अग्रवाल Police को चकमा देकर फरार हो गया है. जिसकी तलाश में भी Police की टीम लगी हुई है फिलहाल Police ने घायल सौरभ यादव को हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. Police ने बदमाशों से देशी कट्टे भी बरामद किए हैं.

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि बीते दिन विवेक मीणा नाम के एक व्यक्ति की हत्या की गई थी. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही थी. बीती रात को मुखबिर से सूचना मिली कि तिघरा की ओर से मोटरसाइकिल से तीन शख्स आ रहे हैं. उनको पकड़ने के लिए Police की दो टीमें बनाई गईं. बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. घेराबंदी करके Police की ओर से भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई.

थाना प्रभारी आलोक परिहार ने आगे बताया कि एक आरोपी सौरभ यादव के पैर में गोली लगी है. दूसरे आरोपी राहुल यादव ने भागने की कोशिश की तो उसको घेराबंदी करके पकड़ा गया. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. उसकी हालत खतरे से बाहर है. तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है. उसको पकड़ने के लिए Police टीमें लगी हुई हैं और नाकेबंदी की गई है.

एसडी/पीएम