
ग्वालियर, 21 सितंबर ( ) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि Prime Minister Narendra Modi और Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर के सपनों को नई उड़ान मिल रही है. ग्वालियर में यातायात का दबाव कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बन रही है और यह काम दो चरणों में हो रहा है. एक चरण 13 किलोमीटर का और दूसरा चरण 10 किलोमीटर का है . इस परियोजना की लागत लगभग 800 करोड रुपए है.
एलिवेटेड रोड का जो फेस 13 किलोमीटर लंबा है उसका Union Minister सिंधिया ने निरीक्षण किया, जहां उन्होंने एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारियां संबंधित कंपनी के अधिकारियों से साझा की और उच्च गुणवत्ता के साथ काम करने की नसीहत दी. सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि यह एलिवेटेड रोड न होकर एलिवेटेड हाईवे है. इस तरह का एलिवेटेड रोड दिल्ली और Mumbai के बाद ग्वालियर में बन रहा है. कुल मिलाकर ग्वालियर के सपनों को Prime Minister मोदी और Chief Minister यादव के नेतृत्व में नई उड़ान मिल रही है.
उन्होंने कहा कि यह परियोजना Prime Minister Narendra Modi और Union Minister नितिन गडकरी के द्वारा वर्ष 2020 में मंजूर की गई. निरीक्षण के दौरान Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दक्षिण और ग्वालियर विधानसभा को जोड़कर करीब 23 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है. जो शहर के ऊपर से गुजर रहा है.10 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड ग्वालियर विधानसभा से गुजर रहा है, तो वहीं 13 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड दक्षिण विधानसभा से होकर गुजर रहा है. इसके बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों के आवागमन में सुविधा होगी.
सिंधिया ने कहा कि एलिवेटेड रोड का यह प्रोजेक्ट नवंबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है. काम चाहे लेट हो जाए लेकिन एलिवेटेड रोड गुणवत्ता के साथ बनना चाहिए. इसके अलावा Union Minister सिंधिया ने ग्वालियर के प्रमुख केंद्र महाराजा बाड़ा में बन रहे मल्टीलेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा विशेष रूप से बेसमेंट-तीन में पानी की समस्या और उसकी निकासी की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली.
Union Minister सिंधिया ने कहा कि जनता का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में उपयोग होना चाहिए. विकास कार्यों में गति जरूरी है, लेकिन गुणवत्ता और निर्माण की सावधानियों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाना चाहिए. Union Minister सिंधिया ने कहा कि महाराजा बाड़ा मल्टीलेवल कार पार्किंग ग्वालियर के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है.
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित की जा रही इस परियोजना से महाराजा बाड़ा क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. परियोजना के तहत लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से 429 वाहनों की पार्किंग क्षमता विकसित की जा रही है. इसमें 353 चार-पहिया और 76 दो-पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content