ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना की

Mumbai , 31 अगस्त . Actress भूमि पेडनेकर ने ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. उन्होंने अपने आध्यात्मिक दौरे की झलकियां social media पर साझा कीं.

भूमि ने Monday को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर दर्शन से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए. Actress भगवान शिव की आरती में शामिल होती दिखीं. मंदिर परिसर में वह जपमाला के साथ मंत्र जाप करती भी नजर आईं.

अचलेश्वर महादेव मंदिर के महत्व के बारे में बताते हुए भूमि ने लिखा, ”हर-हर महादेव… हर जगह शांति की प्रार्थना. ग्वालियर का अचलेश्वर महादेव मंदिर लगभग 750 वर्ष पुराना माना जाता है. यह प्राचीन शिव मंदिर स्वयंभू शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है.”

उन्होंने मंदिर के नाम के पीछे की कथा भी साझा की. भूमि के अनुसार, यह शिवलिंग एक बरगद के पेड़ के पास प्रकट हुआ था. उस समय के राजाओं ने इसे दूसरी जगह ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके.

उन्होंने लिखा, ”शिवलिंग को निकालने के लिए उसके चारों ओर खुदाई की गई, लेकिन केवल पानी ही मिलता रहा और शिवलिंग का अंत नहीं मिला. हर संभव प्रयास किया गया, यहां तक कि हाथियों की मदद से भी इसे खींचने की कोशिश की गई, लेकिन शिवलिंग अपनी जगह से नहीं हिला. जंजीरें टूट गईं, सभी प्रयास विफल हो गए और शिवलिंग वहीं स्थापित रहा. इसी कारण इसका नाम अचलेश्वर पड़ा, यानी वह भगवान जिन्हें हिलाया नहीं जा सकता.”

भूमि ने कहा कि मंदिर में मौजूद आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

उन्होंने लिखा, ”वहां खड़े होकर जो महसूस होता है, उसे समझाना आसान नहीं है. वहां एक अलग तरह की शांति, शक्ति और ऊर्जा का अनुभव होता है.”

अगर उनके पेशेवर जीवन की बात करें तो भूमि पेडनेकर को हाल ही में प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘दलदल’ में उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली. यह सीरीज लेखक विश धामिजा के चर्चित उपन्यास भेंडी बाजार पर आधारित है.

आने वाले समय में भूमि Actor इमरान खान के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी.

एएमटी/डीकेपी