
Mumbai , 5 सितंबर . Madhya Pradesh की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा रवींद्र सिंह ने Saturday को से बातचीत में ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम के महत्व पर प्रकाश डाला और Madhya Pradesh के विकास के बारे में बात की.
उन्होंने ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम के संदर्भ में कहा कि इस तरह की मीटिंग हमारे लिए जरूरी हो जाती है, क्योंकि इसमें देश प्रदेश के लोग हिस्सा लेते हैं, जिसमें आगे की रूपरेखा निर्धारित की जाती है. हमारे Prime Minister भी देश के विकास को लेकर गंभीरतापूर्वक काम कर रहे हैं. आप देख रहे हैं कि कैसे लगातार पेड़ों को काटकर बिल्डिंग बनाई जा रही है. लेकिन, जब आप किसी एक पेड़ को काट रहे हैं, तो उसकी जगह पर दूसरा पेड़ लगाना भी चाहिए, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. अगर हम इसी तरह से पेड़ काटते रहेंगे, तो लोगों के लिए मुश्किल हो जाएगी. हमारे लिए जरूरी है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखें.
उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा कि कैसे हम लोगों ने कोरोना के कहर को झेला है. हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखें. अगर हम वृक्षों को काट रहे हैं, तो उसकी जगह पर दूसरे पेड़ भी लगाएं. हमारे Prime Minister लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं. मैं खुद ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी संभाल रही हूं. हम गांव में आजीविका के तहत लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हमारी Government महिलाओं को आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम कर रही है. आज हम लोगों को खेती से भी जोड़ रहे हैं. हर व्यक्ति गांव से ही जुड़ा हुआ है और वो यहां पर काम कर रहा है. हमारे Madhya Pradesh में किसान वर्ष मनाया जा रहा है.
मंत्री ने कहा कि यहां आपको विभिन्न प्रकार की संस्कृति देखने को मिल जाएगी. जैसे रीवा जिला देखिए. वहां व्हाइट टाइगर देखने को मिल जाएंगे. हमारे उज्जैन में महाकाल हैं. वहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. वहां पर कई तरह के मंदिर और पार्क भी बना दिए गए हैं. वाराणसी भी हमारे जिले के करीब है, तो वहां पर भी अब महादेव का मंदिर बन चुका है. इंदौर को हम मिनी Mumbai के नाम से जानते हैं. इंदौर बिल्कुल स्वच्छ है. Madhya Pradesh में भी आपको बहुत तरह की मौलिक चीजें देखने को मिल जाएंगी. आ
उन्होंने देश की जीडीपी में हुई बढ़ोतरी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमारे Prime Minister और प्रदेश के सीएम लगातार विकास की दिशा में काम कर रहे हैं. हमारा देश नित्य दिन ऐसे ही विकास के पथ पर अग्रसर होता रहेगा.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content