ग्रेटर नोएडा : 7 दिन पहले हुई फायरिंग में युवक की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने; अभी तक चार शूटर फरार

ग्रेटर नोएडा, 13 अक्टूबर . गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर में बीच बाजार युवक की गोली मारकर हुई हत्या का cctv फुटेज सामने आया है. फुटेज में हमलावर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारते नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि युवक को छह गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दिनदहाड़े बाजार में हुई इस वारदात के दौरान अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी चार शूटर Police की गिरफ्त से बाहर हैं.

सामने आए cctv फुटेज में बाजार के भीतर फायरिंग के दौरान मची भगदड़ का दृश्य दिखाई दे रहा है. गोलियां चलने के बाद बाजार में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए. वहीं, हमलावरों ने युवक को दौड़ाकर निशाना बनाया. ताबड़तोड़ फायरिंग में छह गोलियां लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बाजार जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर इस तरह खुलेआम गोलियां चलने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर फरार हो गए थे. घटना के बाद Police ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की. Police इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

हालांकि, वारदात में शामिल बताए जा रहे चार शूटर अभी भी Police की पकड़ से दूर हैं. हत्या के सात दिन बाद भी चार शूटरों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों के बीच चिंता बनी हुई है. लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग कर रहे हैं. स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों में कानून का भय बनाए रखने की जरूरत पर सवाल उठ रहे हैं. व्यापारियों के लिए बाजार में सामान्य रूप से काम करना भी चिंता का विषय बना हुआ है.

फिलहाल, जेवर थाना क्षेत्र के इस हत्याकांड में Police दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चार शूटरों की गिरफ्तारी बाकी है. cctv फुटेज सामने आने के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है.

–

पीकेटी/एएस