ग्रेटर नोएडा : 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और पुत्र की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

ग्रेटर नोएडा, 30 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में Friday सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता अपने बेटे के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे.

इसी दौरान अचानक बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे जा गिरे. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया.

Police के मुताबिक, Friday 30 अक्टूबर 2026 को थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में ऊंचाई से गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही स्थानीय Police की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वहां रणदीप पात्रा (करीब 40 वर्ष) पुत्र अमल कुमार पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव को गंभीर अवस्था में पाया गया.

Police ने बिना देरी किए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. Police को दिए गए बयान में मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि Friday सुबह उन्हें खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए जल्दी निकलना था. इसी वजह से उनके पति और बेटा सुबह पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे. इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दोनों बालकनी से नीचे गिर गए.

हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बेटे का पैर फिसलने के बाद वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया था. उसे बचाने के लिए पिता ने तत्काल प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी अपना संतुलन खो बैठे. देखते ही देखते दोनों 23वीं मंजिल से नीचे जा गिरे. इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

थाना बिसरख Police ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. Police का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

–

पीकेटी/एसके