ग्रेटर नोएडा : 12वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय बच्चे की मौत, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित डिजाइन आर्च सोसायटी में Saturday को एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किन परिस्थितियों में गिरा.

बच्चे की पहचान 13 वर्षीय रणविजय ढाका के रूप में हुई है. वह डिजाइन आर्च सोसायटी में रहता था. Police के अनुसार, 24 अक्टूबर को थाना सूरजपुर में सूचना प्राप्त हुई कि रणविजय सोसायटी की बिल्डिंग से गिर गया है. घटना के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में cctv फुटेज भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि फुटेज में बच्चा 12वीं मंजिल पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि, वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. Police फुटेज और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.

जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था. फिलहाल Police ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. बच्चे के नीचे गिरने से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम को समझने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है. Police की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

सूरजपुर थाना Police ने घटना के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मामले की जांच में मदद मिलने की उम्मीद है. Police अन्य संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है. 13 वर्षीय बच्चे की मौत से परिवार में दुख का माहौल है. फिलहाल घटना को लेकर कई सवाल बने हुए हैं. Police का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

–

पीकेटी/