ग्रेटर नोएडा में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद

ग्रेटर नोएडा, 23 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने की Police ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी के 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं.

Police के अनुसार, आरोपी एनसीआर और आसपास के जनपदों में रेकी करने के बाद मौका पाकर दोपहिया वाहनों को चोरी करते थे और चोरी के वाहनों को जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखते थे. Police के मुताबिक, 22 सितंबर को थाना दनकौर Police को मैनुअल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग के माध्यम से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली. सूचना के आधार पर Police टीम ने कार्रवाई करते हुए सुपरटेक अपकंट्री तिराहे के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभित सिंह पुत्र बुद्धपाल और रामजी उर्फ कपिल पुत्र रामसनेही के रूप में हुई है. पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही के आधार पर Police टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए चोरी के वाहनों को बरामद किया. Police के अनुसार, कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं. बरामद वाहनों में से दो मोटरसाइकिलों का संबंध थाना दनकौर में दर्ज चोरी के मुकदमों से भी पाया गया है. Police की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले वाहन चोरी करने के लिए इलाकों की रेकी करते थे. इसके बाद मौका देखकर दोपहिया वाहन चोरी कर लेते थे.

चोरी किए गए वाहनों को तत्काल अपने पास रखने के बजाय जंगल और सुनसान स्थानों की झाड़ियों में छिपा दिया जाता था. इसके बाद जरूरत और मौका देखकर इन वाहनों को आगे खपाने की कोशिश की जाती थी. Police अब बरामद किए गए सभी वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गिरोह ने एनसीआर और आसपास के जिलों में कितनी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है.

गिरफ्तार आरोपी शोभित सिंह मूलरूप से नया गांव, थाना मदनापुर, जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है. उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है. वर्तमान में वह कस्बा और थाना कासना, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था. वहीं, दूसरा आरोपी रामजी उर्फ कपिल मूल रूप से राजौआ खुर्द, थाना रौजा, जिला शाहजहांपुर का निवासी है. उसकी उम्र करीब 23 वर्ष है और वह भी वर्तमान में कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था.

Police के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना दनकौर में अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं. Police ने आरोपियों के कब्जे से बरामद दो अवैध चाकुओं को भी कब्जे में ले लिया है. Police अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है. साथ ही बरामद दोपहिया वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान और संबंधित थानों में दर्ज मामलों से उनका मिलान किया जा रहा है.

Police का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पीकेटी/डीकेपी