
ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त . ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराज को मुठभेड़ में मार गिराया. Police के मुताबिक, आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए टिड्डी पार्क इलाके में ले जाया गया था.
इसी दौरान उसने Police हिरासत से भागने की कोशिश की और Police पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया. Police ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मासूम बच्ची की हत्या की घटना सामने आने के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था.
जानकारी के मुताबिक, छह साल की बच्ची 28 अगस्त को घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने बच्ची के वापस नहीं लौटने पर Police को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने बच्ची की तलाश के लिए कई टीमें गठित की थीं. तलाश के दौरान Police को बच्ची का शव बरामद हुआ.
शव मिलने के बाद Police ने हत्या के मामले की जांच तेज कर दी. जांच के दौरान सामने आए cctv फुटेज ने Police को अहम सुराग दिए. फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया था. इसके बाद एक अन्य cctv फुटेज में आरोपी को बोरे में शव ले जाते हुए देखा गया.
Police ने cctv फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान बलराज के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में आरोपी पर बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का भी आरोप था.
Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल था. लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बलराज को हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए टिड्डी पार्क ले जाया गया था.
Police टीम आरोपी से हथियार के संबंध में जानकारी हासिल कर रही थी. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर Policeकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश की. Police के मुताबिक, आरोपी ने हथियार हासिल कर Police टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया. इसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया.
Police टीम ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. Police ने मौके से हथियार बरामद करने की बात कही है. घटनास्थल पर Police अधिकारियों ने पहुंचकर मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
–
पीकेटी/
Skip to content