ग्रेटर नोएडा में मकान में लगी भीषण आग, दो युवकों को रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल

ग्रेटर नोएडा, 18 नवंबर . ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी में Wednesday को एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया. इस हादसे में दो युवक झुलसकर घायल हो गए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और स्थानीय Police मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार, Wednesday को थाना बिसरख Police को यूसुफपुर चक शाहबेरी स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही स्थानीय Police और फायर सर्विस की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंच गई. मौके पर आग काफी तेजी से फैल रही थी. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही मकान के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया.

इस दौरान आग की चपेट में आने से दो व्यक्ति घायल हो गए. घायलों की पहचान मोनू केवट (25) और गुड्डू केवट (32) के रूप में हुई है. दोनों आग में झुलस गए थे. दमकल कर्मियों और Police की मदद से उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है. आग लगने के कारण मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया.

शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. Police और संबंधित विभाग की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है. इसके बाद घटनास्थल पर आग को पूरी तरह ठंडा करने यानी कूलडाउन की प्रक्रिया भी शुरू की गई, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका को खत्म किया जा सके.

Police के अनुसार, घटनास्थल पर फिलहाल शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. समय रहते दमकल विभाग और Police की टीम के पहुंचने से आग पर नियंत्रण पा लिया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सका. मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है.

–

पीकेटी/पीएम