ग्रेटर नोएडा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 Police ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस, जिसका इस्तेमाल मास्टर चाबी के रूप में किया जाता था और एक अवैध चाकू बरामद किया है. Police के मुताबिक, आरोपी रेकी करने के बाद दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, Haryana और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे. गिरफ्तारी के बाद Police बरामद वाहनों के संबंध में अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

Police के अनुसार, 16 अक्टूबर को स्थानीय इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई. थाना बीटा-2 Police ने सेक्टर गामा-1 की ग्रीन बेल्ट में झाड़ियों के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल के रूप में हुई है.

Police की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं. वे पहले अलग-अलग स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों की रेकी करते थे. इसके बाद पेचकस को मास्टर चाबी की तरह इस्तेमाल करके मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे. चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनके चेसिस नंबर घिस दिए जाते थे और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी जाती थी. इस तरीके से आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों की वास्तविक पहचान छिपाने का प्रयास करते थे.

Police के मुताबिक, बरामद मोटरसाइकिलों में से तीन के संबंध में अलग-अलग थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज मिले हैं. Police का कहना है कि शेष बरामद मोटरसाइकिलों को आरोपियों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी करना बताया है. इन वाहनों के वास्तविक मालिकों और उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी प्रबल यादव उर्फ प्रदीप मूल रूप से ग्राम भरतपुरा, थाना नारखी, जिला फिरोजाबाद का निवासी है. उसका वर्तमान पता ग्राम बिसरख जलालपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर बताया गया है. दूसरा आरोपी सोहिल ग्राम कावंगावास, थाना खोह, जिला डींग, Rajasthan का निवासी है.

Police द्वारा उपलब्ध कराए गए आपराधिक इतिहास के अनुसार, आरोपी प्रबल यादव के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, संभल, फिरोजाबाद, आगरा और फरीदाबाद में विभिन्न मामले दर्ज हैं. इनमें वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं से संबंधित मुकदमे शामिल हैं. उसके खिलाफ वर्ष 2015 से लेकर 2026 तक के मामलों का उल्लेख किया गया है.

वहीं, आरोपी सोहिल के खिलाफ थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर, थाना गुन्नौर, संभल और थाना मुजेसर, फरीदाबाद में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है. Police की बरामदगी सूची में 11 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक बजाज पल्सर शामिल है. इनमें कुछ मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं थी जबकि कुछ की पहचान रजिस्ट्रेशन नंबर या इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर दर्ज की गई है. इसके अलावा चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस और एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है.

–

पीकेटी/पीएम