ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो फरार

ग्रेटर नोएडा, 7 नवंबर . ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में घरों में चोरी करने वाले बदमाशों और Police के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में अजय नामक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. इस दौरान दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. Police उनकी तलाश में जुटी है.

नोएडा Police से मिली जानकारी के अनुसार, थाना दादरी Police की टीम सेक्टर ज्यू-3 के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार चार संदिग्धों को Police ने रोकने का प्रयास किया. आरोप है कि बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. Police ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय के पैर में गोली लग गई. इसके बाद Police ने घेराबंदी कर घायल बदमाश को पकड़ लिया. वहीं, मौके पर चलाए गए कॉम्बिंग अभियान के दौरान समीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे.

Police ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है. इसके अलावा चोरी की ज्वैलरी और छह हजार रुपये नकद भी मिले हैं. बरामद आभूषणों में दो जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी, चांदी का एक कड़ा और सोने की एक चेन शामिल हैं.

Police के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने दादरी क्षेत्र की ओमीक्रोन, म्यू और पिंक सिटी समेत चार कॉलोनियों में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने की बात स्वीकार की है. आरोपी बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अजय के खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जबकि समीर पर चार मुकदमे दर्ज हैं. घायल अजय का अस्पताल में उपचार चल रहा है. Police फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. साथ ही बरामद सामान के संबंध में अन्य चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा रही है.

Police अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने सेक्टर ज्यू-3 के पास चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. Police की जवाबी कार्रवाई में अजय नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, उसका साथी समीर कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया.

–

पीएम