ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दो घंटे के भीतर दबोचा

ग्रेटर नोएडा, 19 नवंबर . ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी. Police ने कई टीमें गठित कर महज दो घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. Police मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

Police के मुताबिक, आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है. वह पीड़ित किशोरी के मामा का दोस्त बताया जा रहा है. पीड़िता आरोपी को मामा कहकर बुलाती थी और पहले से उसे जानती थी. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपी युवक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत की ओर ले गया. आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने Police को शिकायत दी. परिजनों की तहरीर के आधार पर Police ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police की कई टीमें लगाई गईं. Police ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर ही आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया.

Police के अनुसार, आरोपी पीड़िता का पूर्व परिचित था. पीड़िता उसे मामा कहकर बुलाती थी. Police ने बताया कि बच्ची अपनी इच्छा से आरोपी के साथ गई थी. हालांकि, Police ने स्पष्ट किया कि इस तथ्य से नाबालिग के साथ कथित अपराध की गंभीरता कम नहीं होती और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Police अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया. पीड़िता की स्थिति ठीक बताई जा रही है. वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. Police का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. घटना के बाद Police मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

–

पीकेटी/पीएम