
ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त . ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची 28 अगस्त को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी. काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने Police को सूचना दी, जिसके आधार पर थाना ईकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज किया गया.
बच्ची की तलाश और मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने पांच टीमों का गठन किया था. Police टीमों ने cctv फुटेज और अन्य तकनीकी एवं स्थानीय स्रोतों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया. जांच के दौरान एक संदिग्ध आरोपी की पहचान हुई, जिसे Police ने हिरासत में ले लिया है. Police ने बच्ची का शव भी बरामद कर लिया है.
Police के मुताबिक, 28 अगस्त को हल्दौनी गांव निवासी करीब छह वर्षीय बच्ची के परिजनों ने उसके बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी थी. परिजनों की तहरीर के आधार पर ईकोटेक-3 थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया. बच्ची को जल्द से जल्द तलाशने के लिए Police की पांच टीमें लगाई गईं. टीमों ने गांव और आसपास के इलाकों में तलाश के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान Police को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे.
cctv फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी ले जाते हुए दिखाई दिया. इसके बाद Police ने फुटेज और अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया. जांच आगे बढ़ने पर Police ने एक आरोपी को हिरासत में लिया. उसके बाद Police ने बच्ची का शव बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए पांच Police टीमों का गठन किया गया था. गठित टीमों ने cctv फुटेज और अन्य स्रोतों के माध्यम से आरोपी की पहचान की और बच्ची के शव को बरामद किया. शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच कराया जा रहा है, ताकि मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को सुरक्षित रखा जा सके. घटना की सूचना के बाद Police अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
Police हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है. बच्ची की हत्या के पीछे क्या वजह थी और वारदात किस तरह अंजाम दी गई, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. Police इस मामले में हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद घटना को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है.
Police का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई साक्ष्यों और जांच के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित कोणों से की जा रही है और पोस्टमार्टम, एफएसएल रिपोर्ट, cctv फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है. इन सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content