ग्रेटर नोएडा में एमसीए के छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर जान दी, एक महीने से कर रहा था ऑनलाइन पढ़ाई

ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-2 में Wednesday को एक एमसीए फर्स्ट ईयर के छात्र द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. Police अधिकारियों के साथ फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. Police मामले की जांच में जुटी है.

Police के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक निवासी नगला खगो, थाना पटियाली, जिला कासगंज के रूप में हुई है. अभिषेक वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 स्थित मकान नंबर 364, ब्लॉक-एच में रह रहा था. बताया गया है कि वह करीब एक महीने पहले ही गौतमबुद्धनगर आया था और यहां रहकर एमसीए फर्स्ट ईयर की ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था. Tuesday को थाना बीटा-2 Police को अभिषेक द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली.

सूचना मिलते ही Police टीम तत्काल मौके पर पहुंची. कमरे में छात्र का शव मिला. Police ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. Police अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जबकि एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए. Police का कहना है कि मामले में सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

छात्र के इस कदम के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. Police उसके कमरे और आसपास के घटनाक्रम की जांच कर रही है. साथ ही, उसके परिजनों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके. थाना बीटा-2 Police के मुताबिक, मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र की Police परिजनों से पूछताछ के साथ ही मामले से संबंधित सभी पहलुओं की गहना से जांच की जा रही है.

–

पीकेटी/पीएम