ग्रेटर नोएडा में आज स्विस राष्ट्रपति का दौरा, नोएडा एयरपोर्ट पर दो घंटे रहेंगे गाइ पार्मोलिन

ग्रेटर नोएडा, 6 अक्टूबर . स्विट्ज़रलैंड के President गाइ पार्मोलिन आज ग्रेटर नोएडा के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेंगे. स्विस President के प्रस्तावित दौरे को लेकर Police और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है. वह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. उनके दौरे को देखते हुए एक्सप्रेसवे और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, स्विस President करीब सुबह 11:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लगभग दो घंटे जेवर में रहेंगे. इस दौरान वह एयरपोर्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. खास तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से President के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं. स्विस President के दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए ग्रेटर नोएडा आने की संभावना को देखते हुए Police ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

सुरक्षा कारणों से एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के आवागमन पर नो एंट्री लागू की गई है. इसके साथ ही दिल्ली से जेवर तक आने वाले संभावित मार्ग पर Policeकर्मियों की तैनाती की गई है. संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त Police बल लगाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैफिक Policeकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. Policeकर्मी प्रमुख कट, चौराहों और एक्सप्रेसवे के आसपास यातायात व्यवस्था संभालेंगे.

वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भी ट्रैफिक Police की ओर से विशेष तैयारी की गई है. Police और प्रशासन की टीमें लगातार पूरे रूट की निगरानी कर रही हैं. स्विस President का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दौरा India और स्विट्ज़रलैंड के बीच बढ़ते आर्थिक, कारोबारी और तकनीकी संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूरे एनसीआर के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय एविएशन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है. ऐसे में विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का एयरपोर्ट का दौरा इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व को भी रेखांकित करता है. दौरे के दौरान स्विस President को एयरपोर्ट की यात्री सुविधाओं के साथ-साथ कार्गो संचालन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी. एयरपोर्ट को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए तैयार किया जा रहा है.

ऐसे में स्विट्ज़रलैंड के साथ संभावित विमानन कनेक्टिविटी को लेकर भी इस दौरे को अहम माना जा रहा है. विशेष रूप से ज्यूरिख एयरपोर्ट से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और वहां के एविएशन नेटवर्क का लाभ भविष्य में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. ज्यूरिख और नोएडा के बीच संभावित हवाई संपर्क से दोनों देशों के बीच कारोबार, निवेश, पर्यटन और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिल सकता है.

स्विस President के दौरे को लेकर ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. एयरपोर्ट परिसर से लेकर संभावित सड़क मार्ग तक Police बल की तैनाती की गई है. चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है और वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

–

पीकेटी/पीएम