ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद

ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 की Police ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .30 बोर पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है.

Police के मुताबिक तीनों आरोपी थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर के रहने वाले हैं. 28 सितंबर को लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की. Police ने खैरपुर गोल चक्कर से ग्राम वैदपुरा की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया. पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश नागर पुत्र स्वर्गीय रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम सादुल्लापुर, थाना ईकोटेक-3, उम्र करीब 23 वर्ष, कुबेर त्यागी पुत्र ब्रजानंद त्यागी, निवासी ग्राम सादुल्लापुर, उम्र करीब 25 वर्ष और सागर पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम सादुल्लापुर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है. Police ने यश नागर को हिस्ट्रीशीटर बताया है. Police के मुताबिक, तलाशी में यश नागर के कब्जे से एक अवैध .30 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. वहीं, कुबेर त्यागी के पास से एक .315 बोर अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला. तीसरे आरोपी सागर के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया.

Police ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. Police रिकॉर्ड के अनुसार, यश नागर के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें थाना ईकोटेक-3 में वर्ष 2025 का मुकदमा, थाना बिसरख में वर्ष 2024 और 2023 के मामले, थाना ईकोटेक-1 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे शामिल हैं.

इसके अलावा, थाना कासना, थाना सेक्टर-39 और थाना बिसरख में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. Police रिकॉर्ड में वर्ष 2026 में थाना ईकोटेक-3 में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज दो मुकदमों का भी उल्लेख है. कुबेर त्यागी के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी Police ने दी है. उसके खिलाफ थाना ईकोटेक-3 में वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इसके अलावा, थाना बिसरख में वर्ष 2019 में चोरी का माल रखने और लूट से संबंधित मुकदमे दर्ज होने का Police रिकॉर्ड में उल्लेख है.

Police के अनुसार, तीसरे आरोपी सागर के खिलाफ भी थाना ईकोटेक-3 में वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज है. Police अब बरामद हथियारों के स्रोत और आरोपियों की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

–

पीकेटी/डीकेपी