
Lucknow/ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर . यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे का Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
यह हादसा 23/24 सितंबर की देर रात जेवर थाना क्षेत्र में हुआ. दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही बस संख्या बीआर32पीए8647 में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास अचानक आग लग गई. बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे.
सूचना मिलते ही Police के उच्चाधिकारी, स्थानीय Police बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर मौजूद फायर टेंडर, अन्य 4 फायर टेंडर और फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
Police के अनुसार, तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुल 30 लोगों को Police और बचाव दल ने सुरक्षित बचाया. हालांकि बस के अंदर धुएं के बीच जांच करने पर 9 व्यक्ति जलने और दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले.
प्रारंभिक जांच में Police के मुताबिक, बस के एसी में स्पार्क या ब्लास्ट होने से इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई. बस डबल डेकर थी और बस के ऊपर भारी मात्रा में लगेज रखकर चलने की भी बात कही जा रही है, जो आग लगने का एक कारण हो सकता है. हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. Police और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं.
Police ने इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है. बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया गया है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
वहीं, Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content