
New Delhi/ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर . उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने की घटना पर President द्रौपदी मुर्मु और उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने शोक व्यक्त किया है. Prime Minister Narendra Modi ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की.
President द्रौपदी मुर्मु ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”
उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग की घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, पीएम Narendra Modi ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.”
साथ ही, Prime Minister मोदी ने घोषणा की कि मृतकों के निकटतम परिजनों को ‘Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष’ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
इससे पहले, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में देर रात यह हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 9 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई. कुल 30 लोगों को Police और बचाव दल ने सुरक्षित बचाया. यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी. इस घटना के बाद Police ने बस चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है.
–
डीसीएच/
Skip to content