ग्रेटर नोएडा : पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 16 नवंबर . गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीटा-2 Police और स्नैचिंग की घटनाओं में संलिप्त दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास हुई इस मुठभेड़ में Police की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी.

घायल बदमाशों में एक 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी भी शामिल है. Police ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं. Police के अनुसार, 15/16 नवंबर की रात थाना बीटा-2 Police की टीम ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी.

इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए. Police टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया. Police टीम ने उनका पीछा किया तो कुछ दूरी आगे जाकर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई. इसके बाद दोनों बदमाशों ने मौके से भागने का प्रयास करते हुए Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

Policeकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई. इसके बाद Police ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपू उर्फ पप्पू पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव बड़ेेसरा, थाना पाली मुकीमपुर, जिला अलीगढ़, वर्तमान पता हल्दौनी मोड़, कुलेसरा, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर तथा मोनू पुत्र तुलसी निवासी गांव घटकना, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर, वर्तमान पता ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है.

Police के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर किस्म के चेन स्नैचर हैं और इनके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. दीपू उर्फ पप्पू का एक साथी राजेंद्र उर्फ लल्लू 7 जून 2026 को Police मुठभेड़ के दौरान छीनी गई चेन के साथ गिरफ्तार किया गया था. उस दौरान दीपू उर्फ पप्पू रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए Police की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. वहीं, आरोपी मोनू भी पहले चेन स्नैचिंग के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. फिलहाल वह जमानत पर बाहर था.

Police अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. मुठभेड़ के बाद Police ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है. जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल नोएडा के सदरपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी. इसके अलावा आरोपियों के पास से .315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं.

Police के अनुसार, दीपू उर्फ पप्पू के खिलाफ कासना, बादलपुर, ईकोटेक-3, बीटा-2 और सेक्टर-39 थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं. इनमें मारपीट, घर में घुसकर हमला, आर्म्स एक्ट, चोरी, आपराधिक घटना और बरामदगी से संबंधित मामले शामिल हैं. उसके खिलाफ वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2026 तक अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं. दूसरे आरोपी मोनू का आपराधिक इतिहास भी लंबा है. उसके खिलाफ सूरजपुर, ईकोटेक-3 और बीटा-2 थानों में दर्ज मामलों के साथ सेक्टर-39 थाने का मुकदमा भी शामिल है.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ चोरी, लूट, हथियार रखने, जानलेवा हमले और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 19 मुकदमों का उल्लेख किया गया है. इनमें वर्ष 2018 से 2026 तक के मामले शामिल हैं. Police अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जांच की जा रही है. साथ ही बरामद मोटरसाइकिल और हथियारों के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है.

–

पीकेटी/एएस