ग्रेटर नोएडा : थार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन और सोसायटी निवासी

ग्रेटर नोएडा, 23 सितंबर . स्कूटी सवार पति-पत्नी को थार वाहन से टक्कर मारने के मामले में अब तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर परिजनों और सोसायटी के निवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है. बड़ी संख्या में सोसायटी निवासी और मृतक के परिजन बिसरख थाने पहुंचे और फरार थार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

इस दौरान लोगों ने थाने के अंदर कैंडल जलाकर मामले में कार्रवाई की अपील की. लोगों ने Police से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने की मांग की. परिजनों और सोसायटी वासियों का आरोप है कि हादसे के बाद से आरोपी चालक फरार है और Police अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

लोगों का कहना है कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. बताया गया कि थार चालक ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह आईसीयू में उपचाराधीन हैं.

घटना के बाद से ही मृतक के परिवार और सोसायटी के लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि गंभीर सड़क हादसे में एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है और दूसरा सदस्य जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. थाने पहुंचे परिजनों और सोसायटी वासियों ने Police के सामने अपनी मांगें रखीं. उनका कहना है कि Police ने मामले में हिट एंड रन से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया है. लोगों ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाने और घटना की गंभीरता के अनुरूप सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

सोसायटी वासियों ने Police अधिकारियों से आरोपी थार चालक को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कैंडल जलाकर मृतक को श्रद्धांजलि भी दी और Police से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं होती और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका आक्रोश बना रहेगा.

वहीं, सोसायटी के लोगों ने भी Police से मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग की है. हादसे के बाद आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि मामले में Police को जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

फिलहाल Police मामले की जांच कर रही है और आरोपी थार चालक की तलाश जारी है. परिजनों और सोसायटी वासियों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए.

–

पीकेटी/एसके