
ग्रेटर नोएडा, 8 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में Wednesday देर रात रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुराने बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने इमरान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
सूचना मिलने पर पहुंची Police ने उसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद जहांगीरपुर कस्बे में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, वारदात Wednesday रात करीब 11 बजे जहांगीरपुर के पुराने बाजार क्षेत्र में हुई.
बताया जा रहा है कि इमरान अपने घर के आसपास मौजूद था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर दो बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर फरार हो गए. गोली लगने से इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया था. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना Police को दी, जिसके बाद Police टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के दौरान इमरान को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय Police के साथ वरिष्ठ Police अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच शुरू की.
Police के मुताबिक, मृतक की पहचान इमरान पुत्र शफी के रूप में हुई है. Police की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमरान वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका था. इसी वजह से Police घटना के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है. हालांकि, हत्या का वास्तविक कारण Police जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर Police ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. Police टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल से बरामद दोनों बिना नंबर प्लेट की बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर भी Police उनकी जानकारी जुटा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
इधर, घटना के बाद कस्बे में तनाव और दहशत की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी Police बल तैनात किया गया है. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई Police टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
Police ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. Police का कहना है कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और वारदात में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
–
पीकेटी/डीएससी
Skip to content