
ग्रेटर नोएडा, 1 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने की Police ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, धातु के सिक्के, पेंट की बाल्टी, अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है. Police के मुताबिक, दोनों आरोपियों को स्थानीय खुफिया सूचना और गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोड़ाकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया.
Police के अनुसार, 1 सितंबर को दादरी Police को क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपियों के संबंध में सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर Police टीम ने बोड़ाकी मोड़ के आसपास संदिग्धों की तलाश शुरू की. इसी दौरान Police ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया. पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का सामान तथा अवैध हथियार बरामद हुए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव पुत्र नरेश कुमार और आकाश पुत्र लाल किशन के रूप में हुई है.
Police के मुताबिक देव की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के ग्राम धनौरा का रहने वाला है. वहीं दूसरा आरोपी आकाश करीब 25 वर्ष का है और बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के ग्राम खवासपुर का निवासी है. Police ने दोनों आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का एक लॉकेट, सफेद धातु के दो कंगन और आठ सिक्के बरामद किए हैं.
इसके अलावा, आरोपियों के पास से एक पेंट की बाल्टी, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दादरी थाने में चोरी और अवैध हथियार से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं.
Police का कहना है कि आरोपियों से बरामद सामान के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की वारदातों में इनकी क्या भूमिका रही है. साथ ही Police दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके संभावित अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content