गौहर खान ने लव गिल की हरकत पर उठाए सवाल, कहा-अच्छा बनने का दिखावा मत करो

Mumbai , 8 अक्टूबर . ‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी तौकीर की तबीयत खराब होने के बाद लव गिल से खाना मांगने और उसके बाद हुए ड्रामे को लेकर social media और घर के अंदर काफी चर्चा हो रही है. इस पूरे मामले पर बिग बॉस सीजन 7 की विजेता और Actress गौहर खान ने भी रिएक्ट किया है.

उन्होंने लव गिल के इस बर्ताव पर सवाल उठाते हुए social media पर पूछा कि क्या लव गिल का काजी के प्रति यह मददगार रवैया असली था या सिर्फ एक दिखावा (फेक) था.

Actress गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहती हैं, “अभी तक लगता था कि लव गिल अंदर से अच्छी लड़की है, लेकिन गलत संगत का असर भी बुरा ही होता है. तबीयत खराब होने की वजह से काजी ने लव गिल से खाना मांगा, तो लव ने तब तो हां कर दिया कि लेकर आती हूं. फिर मुझे लगा कि वाह, लव कितनी अच्छी लड़की है. कितने अच्छे तरीके से वह गई.”

Actress ने आगे कहा, “अंदर जाते ही उसे अपने ग्रुप में लोगों से बोलने की क्या जरूरत थी कि काजी बोल रहा है कि मेरे लिए खाना लेकर आओ. मतलब एक सेकंड में आपने साफ कर दिया कि आप न तो अच्छे बन सकते हो और न ही उसका दिखावा कर सकते हो. जैसे लव गिल ने किचन में जाकर कहा कि काजी खाना मांग रहा है, तो स्काउट लव से बोलता है कि नहीं, तुम क्यों ले जाओगी, मैं ले जाता हूं.”

Actress गौहर खान ने स्काउट की इस तरह की हरकत पर निराशा जताते हुए कहा, “स्काउट काजी के पास गया और उसे कितनी बुरी तरह से उसने खाना दिया. कोई किसी को इस तरह से खाना कैसे दे सकता है? ऐसे तो किसी जानवर को भी कोई खाना नहीं देता और यहां एक बीमार आदमी को बुरी तरह से खाना देकर चला गया. उसने यह भी नहीं कहा कि यह लो, खाना आ गया, खा लो. बस देकर चला गया और मुझे सच में लगता है कि काजी को भी अजीब लग रहा होगा, लेकिन उसने बदले में धन्यवाद किया और सिर्फ अंगूठा दिखा दिया. यार, इंसानियत भी नहीं बची इसमें.”

Actress का कहना है कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान इन सभी बातों जिक्र जरूर करें. उन्होंने कहा, “सलमान सर, प्लीज इस ‘वीकेंड का वार’ में स्काउट को समझाइए क्योंकि इस हफ्ते वे नकारात्मक लग रहा है. छोटी सी बात है कि जब एक टास्क चल रहा था, तो काजी सोफे पर बैठा हुआ था और उसके पीछे स्काउट बैठा हुआ था और काजी के कान के पास पैर लेकर बैठा था. ये एक सामान्य बात है कि आपको खुद में गलत लगेगा कि आप अपना पैर किसी के पास ऐसे नहीं रखेंगे और आम्रपाली जब उसी जगह पर बैठी, तो स्काउट ने अपना पैर हटा लिया था.

Actress ने माही विज की तारीफ करते हुए कहा, “मैं सच में माही की प्रशंसा करना चाहूंगी, जिन्हें पता है कि पूरा घर उनके खिलाफ है और वे उसे बुरा कहने के कारण ढूंढ रहे हैं. माही जैसी भी है लेकिन उसका दिल साफ है. वह सिर्फ प्रतियोगिता के लिए किसी को नीचे गिराने नहीं आई है. उसे जो बोला जाता है, उसके बदले वह जवाब देती है. वह जैसी है, वैसी ही रहती है.”

–

एनएस/पीएम