गौरव गोगोई ने प्रश्नकाल, शून्यकाल के बिना संसद सत्र को लेकर सरकार पर सवाल उठाए

New Delhi, 27 नवंबर . कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने Friday को केंद्र Government से सवाल किया कि संसद का चार दिवसीय सत्र बिना प्रश्नकाल, शून्यकाल या निजी सदस्यों के कामकाज के क्यों बुलाया जा रहा है. उन्होंने पूछा कि क्या संसद Government की है.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में गौरव गोगोई ने Government के फैसले की आलोचना की. उन्होंने बताया कि Lok Sabha सचिवालय ने एक बुलेटिन जारी कर घोषणा की है कि सदन 30 नवंबर को फिर से बैठेगा लेकिन चार दिनों की इस बैठक में न तो प्रश्नकाल होगा, न शून्यकाल और न ही निजी सदस्यों का कामकाज.

गौरव गोगोई ने सवाल किया, “क्या संसद पीएम मोदी और अमित शाह की है?” उन्होंने संसद की इन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के न होने पर सवाल उठाए.

उन्होंने इस फैसले के समय पर भी ध्यान दिलाया. उन्होंने बताया कि यह बुलेटिन 26 नवंबर को जारी किया गया, जिस दिन देश ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सम्मान में ‘संविधान दिवस’ मनाया.

उन्होंने कहा, “जब पूरा देश डॉ. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दे रहा था, तब Lok Sabha ने 4 दिनों के छोटे संसद सत्र के लिए एक बुलेटिन जारी किया, जिसमें न तो कोई प्रश्नकाल है, न शून्यकाल और न ही सदस्यों का कोई निजी विधेयक.”

26 नवंबर के Lok Sabha सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, 18वीं Lok Sabha के आठवें सत्र का दूसरा भाग 30 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा. सदन को 13 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था.

अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, सरकारी कामकाज के आधार पर Lok Sabha 30 नवंबर और 1, 2 व 3 दिसंबर को बैठेगी. बुलेटिन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन बैठकों के दौरान कोई प्रश्नकाल, शून्यकाल या निजी सदस्यों का कामकाज नहीं होगा.

इस घोषणा के बाद विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि बैठक की अवधि बहुत कम है और सांसदों को सवाल पूछने, सार्वजनिक मुद्दों को उठाने या सदस्यों के निजी विधेयक पेश करने का मौका नहीं मिलेगा.

Government ने अभी तक चार दिनों की इस बैठक के लिए पूरा विधायी और कामकाज का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया है.

–

एससीएच/पीएम