
Mumbai , 19 नवंबर . Actor गौरव खन्ना जल्द ही एकता कपूर के आगामी शो ‘दिल की बेवफाइयां’ में नजर आएंगे. Actor ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि करीब 20 साल पहले काम की तलाश में वे एकता कपूर के ऑफिस गए थे और गार्ड को अपनी तस्वीरें देकर आए थे.
गौरव ने के साथ बातचीत में याद किया कि कैसे 20 साल पहले वह अपनी तस्वीरें लेकर बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस गए थे.
उन्होंने कहा, “एमबीए छोड़कर मैंने इस पेशे में कदम रखा था, मेरे हाथ में सात-आठ तस्वीरें थीं, जिसे मैंने सिक्योरिटी गार्ड को दीं और कहा कि इसे उस शख्स को दे देना, जो फैसले लेता है. उन्होंने मेरी तरफ देखा और बस इतना कहा कि मैं फोन कर लूं.” Actor ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना के बारे में एकता के सामने भी जिक्र किया था.
उन्होंने कहा, “मुझे वो घटना आज भी अच्छे से याद है और एकता मैम के साथ पहली मुलाकात में मैंने पूरी कहानी सुनाई थी. मैंने उनसे कहा था कि बीस साल पहले मैं उनके ऑफिस के बाहर खड़ा था और आज मैं उनके मेन ऑफिस में बैठा हूं, जहां वो मुझे एक प्रोजेक्ट की कहानी सुना रही हैं.”
गौरव खन्ना ने एकता कपूर की तारीफ करते हुए कहा, “वो बहुत प्यारी हैं और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं एक सुपरस्टार हूं, जब चाहूं, तब उनके ऑफिस आ सकता हूं. मैंने उनसे कहा कि मुझे बस एक अच्छा रोल चाहिए. तो, इस सफर की वजह से ये शो मेरे लिए खास है.”
शो ‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना के साथ अभिनत्री श्रद्धा आर्या भी नजर आएंगी. श्रद्धा की तारीफ करते हुए गौरव ने कहा, “श्रद्धा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और मुझे हमेशा अच्छे को-एक्टर्स के साथ काम करना अच्छा लगता है. मेरा पिछला टीवी शो स्टार पर भी बहुत पसंद किया गया था, इसलिए इस चैनल पर वापसी इस अनुभव को और भी खास बना देती है.”
जब ने Actor से शो के टाइटल के बारे में बात की कि यह शो धोखे और रिश्तों के बारे में बात करता है. उन दर्शकों को आप क्या कहना चाहेंगे जो अपने अपनों के प्रति वफादार रहने में यकीन रखते हैं?,
तो उन्होंने आसान शब्दों में सभी से शो देखने कि अपील की. उन्होंने कहा, “मैं बस इतना कहूंगा, शो देखिए. ये एक अच्छी कहानी है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को ये पसंद आएगा.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content