गौतमबुद्ध नगर के नए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों के साथ की पहली बैठक

नोएडा, 28 नवंबर . गौतमबुद्ध नगर Police कमिश्नरेट को नया Police कमिश्नर मिल गया है. आईपीएस अधिकारी जे. रविंदर गौड़ ने Saturday को गौतमबुद्ध नगर के नए Police कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद Police कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

इस दौरान ज्वाइंट Police कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी सहित कमिश्नरेट के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. नए Police कमिश्नर के कार्यभार संभालते ही Police विभाग में गतिविधियां तेज हो गईं. पदभार ग्रहण करने के बाद जे. रविंदर गौड़ ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में कमिश्नरेट की कानून-व्यवस्था, Policeिंग व्यवस्था और विभिन्न विभागों के कामकाज को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई.

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें अपने-अपने क्षेत्र और जिम्मेदारियों से संबंधित जानकारी दी. गौतमबुद्ध नगर जैसे महत्वपूर्ण जिले में Police कमिश्नर का पद काफी अहम माना जाता है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेजी से बढ़ती आबादी, औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों, हाईराइज सोसायटियों और शहरी विस्तार के कारण यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना Police के लिए बड़ी जिम्मेदारी है.

इसके अलावा साइबर अपराध, संगठित अपराध, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा और आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी Police के सामने प्रमुख चुनौतियों में शामिल हैं. जे. रविंदर गौड़ के पदभार संभालने के साथ ही अब गौतमबुद्ध नगर Police कमिश्नरेट की कमान उनके हाथों में आ गई है.

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अधिकारियों के साथ बैठक करना इस बात का संकेत है कि वह जिले की मौजूदा Policeिंग व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को समझने के साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दे रहे हैं. बैठक में ज्वाइंट सीपी, डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी रही.

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नए Police कमिश्नर जिले की कानून-व्यवस्था और Policeिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर सकते हैं.

–

पीकेटी/डीकेपी