गौतमबुद्धनगर में 203 ग्राम प्रहरी सम्मानित, धोती-साफा और अन्य सामग्री देकर किया गया सम्मान

नोएडा, 13 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को बरेली Police लाइन्स मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट स्थित Police लाइन्स में किया गया. यहां आयोजित कार्यक्रम में Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट के 203 ग्राम प्रहरियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और Chief Minister के संबोधन को देखा तथा सुना. कार्यक्रम के दौरान Police और ग्रामीण समाज के बीच समन्वय स्थापित करने में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया. ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में Police और आम नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं. गांवों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी Police तक पहुंचाने, अपराधों की रोकथाम करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका अहम होती है.

स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहने के कारण ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों की परिस्थितियों से परिचित होते हैं और किसी भी संभावित समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय रहते Police को उपलब्ध कराने में मदद करते हैं. कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि Police और ग्रामीण नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल से अपराध नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी सहयोग मिलता है. ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्राम प्रहरियों की सक्रियता और सतर्कता को आवश्यक बताया गया.

Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ग्राम प्रहरियों द्वारा Police सहयोग, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की. उन्होंने उनके दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने पर जोर दिया. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की समय पर जानकारी उपलब्ध कराने और स्थानीय Police के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के महत्व को बताया.

कार्यक्रम के बाद Police कमिश्नर ने उपस्थित ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सतर्कता के साथ करें. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय Police को देने के निर्देश दिए. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ग्राम प्रहरियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

Police कमिश्नर ने ग्राम प्रहरियों को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीण नागरिकों को सतर्क करने और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने को कहा. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ Police और आमजन के बीच विश्वास तथा बेहतर समन्वय को मजबूत करना है. कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों ने भी भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम करने और Police को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया.

कार्यक्रम के दौरान Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने Police सहयोग और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गौतमबुद्धनगर के सभी 203 उपस्थित ग्राम प्रहरियों को धोती, साफा और अन्य सामग्री वितरित कर सम्मानित किया. इस पहल के माध्यम से उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया. ग्राम प्रहरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया.

शिविर में चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण, रक्तचाप (बीपी) की जांच, रक्त शर्करा (शुगर) परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया. जांच के बाद आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श तथा स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए. इस अवसर पर अपर Police आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र, अपर Police आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार, Police उपायुक्त (Police लाइन्स) शैलेन्द्र कुमार सिंह, Police उपायुक्त (मुख्यालय) शैव्या गोयल सहित अन्य Police अधिकारी और विशिष्टजन उपस्थित रहे.

–

पीकेटी/डीकेपी