
नोएडा, 19 सितंबर . गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट Police ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. Police के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से 14 सितंबर 2026 तक कमिश्नरेट क्षेत्र में विभिन्न संगीन और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित रहे 353 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए Police टीमों ने सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का भी सहारा लिया.
Police अधिकारियों की ओर से अलग-अलग मामलों में वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया था. इसके बाद संबंधित Police टीमों ने इन अपराधियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाए. प्रभावी सूचना संकलन, तकनीकी निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए Police ने इनामी अपराधियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार किया.
गौतमबुद्धनगर Police द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 353 इनामी अभियुक्तों में अलग-अलग राशि के इनाम घोषित अपराधी शामिल हैं. एक लाख रुपए के इनाम वाले दो अभियुक्तों को Police ने गिरफ्तार किया. इसके अलावा 50 हजार रुपए के इनाम वाले 5 अभियुक्त, जबकि 25 हजार रुपए के इनाम वाले सबसे अधिक 169 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इसी तरह 20 हजार रुपए के इनाम वाले 20 अभियुक्त, 15 हजार रुपए के इनाम वाले 54 अभियुक्त और 10 हजार रुपए के इनाम वाले 80 अभियुक्त Police की गिरफ्त में आए.
वहीं, पांच हजार रुपए के इनाम वाले 21 अभियुक्त और 2,500 रुपए के इनाम वाले 2 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया. Police के आंकड़ों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इनामी अभियुक्तों में सबसे बड़ी संख्या 25 हजार रुपए के इनाम वाले अपराधियों की रही. इसके बाद 10 हजार रुपए के इनाम वाले अपराधियों की संख्या रही.
Police का कहना है कि इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी से विभिन्न लंबित अभियोगों के प्रभावी निस्तारण में मदद मिली है. साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर Police का दबाव बढ़ाने में भी सफलता मिली है.
Police अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को सक्रिय रखने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली जा रही है.
गौतमबुद्धनगर Police का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. विशेष रूप से वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए Police टीमें लगातार अभियान चलाएंगी.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content