गोहत्या पर पाबंदी के लिए बंगाल सरकार का कानून लाना स्वागत योग्य कदम : सुरेंद्र जैन

New Delhi, 24 नवंबर . विश्व हिंदू परिषद के महासचिव सुरेंद्र जैन ने पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी Government की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल Government गोहत्या पर पाबंदी लगाने के लिए कानून लाने जा रही है.

से बातचीत में जैन ने कहा कि गौ माता इस देश की आत्मा हैं. 1857 की क्रांति गौ रक्षा के कारण ही हुई थी. बंगाल हिंदुओं का बहुत बड़ा क्षेत्र रहा है, वहीं से नवजागरण की क्रांति निकली थी. वहां पर गौ रक्षा होनी चाहिए. वर्तमान Government वहां के समाज की भावनाओं को समझते हुए, बंगाल की उज्ज्वल परंपराओं को समझते हुए गोहत्या पर पाबंदी का कानून लेकर आ रही है, यह स्वागत योग्य है. मेरी अपील है India की सभी राज्य Governmentों से, चाहे किसी भी पार्टी द्वारा संचालित हों, आगे बढ़ें और गौ रक्षा का कानून बनाएं, बंगाल का अनुसरण करें.

कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर चल रहे विवाद पर जैन ने कहा कि कार्तिगई दीपम की परंपरा सदियों से चल रही है. मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण उस पर रोक लगाई गई. हाई कोर्ट ने अनुमति दी कि वहां पर हिंदुओं का अधिकार है, इस स्तंभ के ऊपर दीप जलना ही चाहिए. हाई कोर्ट के इस निर्णय को Supreme Court ने सही ठहराया था. यह दुर्भाग्य है कि तमिलनाडु हिंदू एंडोमेंट बोर्ड, जिसका काम हिंदू आस्थाओं के संरक्षण का है, वह इसके विरोध में रिव्यू अपील की बात कर रहा है. Supreme Court में वह सूचीबद्ध नहीं हुई है. आज तमिलनाडु Government की अग्निपरीक्षा है, वह हिंदू समाज के अधिकारों को मानते हुए, न्यायपालिका का सम्मान करते हुए वहां स्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति देती है या नहीं.

उन्होंने कहा कि अनुमति मिले या न मिले, लाखों की संख्या में हिंदू समाज वहां पहुंच रहा है, दीप प्रज्वलन होकर रहेगा. हमारी मांग है कि अब Governmentें मंदिर नहीं चला सकतीं, वे हमारी आस्थाओं की रक्षा नहीं कर सकतीं, जितने मंदिरों का सरकारी करण हुआ है, उन्हें समाज को सौंपिए. हम अपने अनुसार, अपनी आस्था के अनुसार, अपने मंदिर चलाएंगे.

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने के प्रस्ताव पर जैन ने कहा कि यह नाम बदलना नहीं है, बल्कि बंगाल की संस्कृति और पहचान को पुनः प्राप्त करना है. वहां की अपनी एक पहचान है, जो ‘पश्चिम बंगाल’ कहने से नहीं झलकती. ‘बंग’ कहने पर जो एक गौरव का अनुभव होता है, उसमें बंगाल का गौरवशाली इतिहास सामने आता है. हम उनके इस कदम का स्वागत करते हैं.

जामा मस्जिद थाने में एक युवक द्वारा Policeकर्मियों पर किए गए हमले की जैन ने निंदा की. उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवकों में जिस प्रकार की आक्रामकता बढ़ रही है, यह देश के लिए भी और मुस्लिम समाज के लिए भी एक चेतावनी है. केवल जांच के लिए थाने में बुलाया गया और चाकू निकालकर Policeवालों को घायल कर देंगे? दो दिन पहले Mumbai के अंदर एक जोड़ा एक पार्क में बैठा था, पांच मुस्लिम बच्चे उस पर हमला कर देते हैं. इस तरह की आक्रामकता मुस्लिम समाज के लिए बहुत खतरनाक है. आज संपूर्ण विश्व में इसी आक्रामकता के कारण इस्लाम के विरोध में वातावरण बन रहा है.

मुस्लिम समुदाय का जिक्र करते हुए जैन ने कहा कि मैं India के मुस्लिम नेताओं से अपील करता हूं कि इस घटना की निंदा करें और इस तरह की प्रवृत्ति न पनप पाए, इसकी कोशिश करें, वरना देश की न्याय-व्यवस्था और कानून-व्यवस्था तो सबक सिखाएगी ही और समाज भी उन्हें बख्शेगा नहीं, क्योंकि जिस तरह का हमला वे सड़कों पर कर रहे हैं, उसे किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता.

–

डीकेएम/एबीएम