
मापुसा (गोवा), 11 नवंबर . गोवा Police की मापुसा इकाई ने 3 से 4 वर्ष की एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड केस था, जिसमें न तो शुरुआत में आरोपी की पहचान थी और न ही घटना की पूरी जानकारी उपलब्ध थी.
Police के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को मापुसा Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), गोवा चिल्ड्रेन एक्ट और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. शिकायत में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप था.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुंडलिक करियप्पा गुडगे (28) के रूप में हुई है. वह वर्तमान में मापुसा, बारदेज का निवासी था और मूलरूप से कर्नाटक के धारवाड़ जिले के ह्याबल्ली क्षेत्र का रहने वाला है.
Police ने बताया कि जांच के दौरान cctv फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया और मानव खुफिया तंत्र (ह्यूमन इंटेलिजेंस) की मदद से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए. जांच में सबसे पहले बच्ची और उसके परिवार की पहचान की गई. इसके बाद उस दिन की घटनाओं की कड़ी जोड़ी गई, जब बच्ची अपने पिता से बिछड़ गई थी.
Police जांच में सामने आया कि मापुसा टैक्सी स्टैंड के पास एक विवाद हुआ था, जहां बच्ची, उसके पिता और उनके कुछ परिचित मौजूद थे. Police ने वहां मौजूद सभी लोगों की जांच की. इसी दौरान एक व्यक्ति की पहचान cctv फुटेज में दिख रहे संदिग्ध से मेल खाती पाई गई. फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ उस गली में जाता दिखाई दिया, जहां कथित अपराध को अंजाम दिया गया था. इसके बाद Police ने उसकी पहचान सुनिश्चित कर ली.
Police के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद मापुसा बस स्टैंड क्षेत्र से फरार हो गया था, जबकि अन्य सभी लोग वहीं मौजूद मिले. इसके बाद जिला Police और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने राज्यभर के बाजारों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर उसकी तलाश शुरू की. करीब 36 घंटे तक चले सघन खोज अभियान के बाद आरोपी को पणजी में देखा गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
Police ने बताया कि आरोपी को Wednesday को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की Police रिमांड पर भेज दिया गया. Police के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया है. हालांकि, मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने और सभी पहलुओं की पुष्टि के लिए जांच जारी है.
गोवा Police ने कहा कि मामले में सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं ताकि अदालत में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा सके और मुकदमे की सुनवाई तेजी से हो सके.
इस पूरे अभियान का नेतृत्व मापुसा Police स्टेशन और उत्तरी जिला Police की टीमों ने किया. जांच की निगरानी उत्तरी जिला Police अधीक्षक राहुल गुप्ता (आईपीएस) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content