
पणजी, 26 सितंबर . ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवा क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक नाबालिग है. Police ने आरोपियों के पास से 10.754 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 10,50,000 रुपए है.
दरअसल, गोवा क्राइम ब्रांच की एक टीम ने, जिसमें Police इंस्पेक्टर विकास डेकर के साथ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) श्रीराम सालगांवकर और Police कॉन्स्टेबल रितेश किनालकर, रूपेश गायकवाड़, प्रकाश उत्कुरी, करिश्मा गुडेगेरी और श्रीकृष्ण मडकर शामिल थे, Friday शाम 6:19 बजे से रात 9:25 बजे के बीच गोवा के बरदेज के मापुसा में इंटर-स्टेट बस टर्मिनल पर नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की.
इस दौरान दो आरोपियों को संदिग्ध पाया गया और उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया. हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान गोकुला जेना (उम्र 24 वर्ष, निवासी देउला, लक्ष्मण नाथ रोड, बालेश्वर, Odisha 756032) और नाबालिग (उम्र 17 वर्ष, निवासी डागरपाड़ा, Police थाना-नागुआन, जिला-भद्रक, Odisha 756112) के रूप में हुई है.
जांच के दौरान उनके शोल्डर बैग और हैंड ट्रॉली में हरे रंग के फूल और फल वाले पौधे के हिस्से (जिनके गांजा होने का संदेह है) छिपाकर रखे गए थे, जिनका वजन 10.754 किलोग्राम और कीमत 10,50,000 रुपए थी, जब्त किया गया है. इन सामानों को सर्च और जब्ती पंचनामा के तहत जब्त किया गया है.
यह मामला क्राइम ब्रांच Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 22 (बी)(ii)(बी) के तहत दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच Police इंस्पेक्टर विकास डेकर कर रहे हैं, जो Police अधीक्षक क्राइम का चार्ज संभाल रहे हैं. Police उपाधीक्षक क्राइम जीवबा दलवी और Police अधीक्षक क्राइम राहुल गुप्ता, आईपीएस भी इस मामले की देखरेख में हैं.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content