
गोवा, 12 अक्टूबर . केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने गोवा एयरपोर्ट पर एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. जांच के दौरान दो यात्रियों के पास से परीक्षा में धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं. दोनों यात्री दिल्ली जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, गोवा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को दो यात्रियों पर शक हुआ. जब उनकी बारीकी से तलाशी ली गई तो उनके पास से 4 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 3 सिम कार्ड और 5 ब्लूटूथ ईयरपीस मिले. इसके अलावा उनके पास से एक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद हुआ.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ ने तुरंत इसकी सूचना इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और मिलिट्री इंटेलिजेंस को दी. दोनों एजेंसियों ने संयुक्त रूप से आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें आईआईटी गोवा में आयोजित भर्ती परीक्षा के संबंध में किसी और के बदले परीक्षा देने (इम्पर्सोनेशन) का संदेह सामने आया.
इसके बाद सीआईएसएफ ने दोनों यात्रियों को बरामद किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों के साथ स्थानीय Police को सौंप दिया. Police ने इस संबंध में First Information Report दर्ज कर ली है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके तार कहां तक जुड़े हैं.
वहीं, इससे पहले 6 अक्टूबर 2026 को Mumbai एयरपोर्ट पर भी सीआईएसएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी. यहां सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के जूतों से सोने का पेस्ट बरामद किया गया. यह यात्री शारजाह से Mumbai आया था और इंटरनेशनल से डोमेस्टिक टर्मिनल की ओर जा रहा था. एक्स-बीआईएस स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उसके जूते में कुछ असामान्य दिखा. जब जूतों को खोलकर जांच की गई तो सोल के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाया गया गोल्ड पेस्ट मिला.
सीआईएसएफ ने तुरंत यात्री को हिरासत में लेकर कस्टम विभाग को सौंप दिया. कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सोने का कुल वजन करीब 319 ग्राम था, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 37 लाख रुपये थी.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content