
पणजी, 13 नवंबर . गोवा में ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) Police स्टेशन, गोवा ने Friday की तड़के अश्वेम, मांद्रेम में एक छापेमारी की. इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और लगभग 2,51,400 रुपए मूल्य के संदिग्ध नशीले पदार्थ जब्त किए गए.
एएनसी ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि आरोपी की पहचान रोहन पांचाल (28) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लोअर परेल, Mumbai का रहने वाला है और वर्तमान में जुनासवाड़ा, मांद्रेम, गोवा में रहता है. छापेमारी के दौरान एएनसी टीम ने उसके पास से 2.51 लाख रुपए के संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद और जब्त किए.
जब्त किए गए सामानों में अलग-अलग रंगों के 24 ब्लॉट पेपर (कुल वजन 0.78 ग्राम), जिनकी कीमत लगभग 2,40,000 रुपए है. इसके अतिरिक्त, 114.16 ग्राम सूखा वनस्पति पदार्थ, जिसमें कैनबिस (भांग/गांजा) के पौधे के फूल और फल वाले हिस्से शामिल हैं. इसकी कीमत लगभग 11,400 रुपए है.
जब्त किए गए नशीले पदार्थों की कुल कीमत लगभग 2,51,400 रुपए आंकी गई है. इन नशीले पदार्थों को एक काले रंग के स्लिंग बैग और एक एक्टिवा स्कूटर की डिक्की में छिपाकर रखा गया था.
एएनसी ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 22(सी) और 20(बी)(ii)(ए) के तहत एएनसी Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की है. इसी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह ऑपरेशन एएनसी के Police अधीक्षक (एसपी) हरिश्चंद्र मडकईकर (जीपीएस), एएनसी Police स्टेशन का प्रभार संभाल रहे हिरू कवलेकर और एएनसी के Police इंस्पेक्टर सगुन सावंत की देखरेख और मार्गदर्शन में चलाया गया. वहीं, ड्रग तस्करी के नेटवर्क के स्रोत का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए एएनसी Police स्टेशन के पीएसआई गौरव जी. नाइक द्वारा आगे की जांच की जा रही है.
ड्रग तस्करी के खिलाफ एक अहम कार्रवाई करने के साथ, एंटी-नारकोटिक Police स्टेशन ने ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गोवा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में अपने प्रयास जारी रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content