
पणजी, 26 नवंबर . गोवा Police ने Bengaluru से दो लोगों को ई-चालान एपीके धोखाधड़ी के एक ऐसे मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें एक व्यक्ति को 12.69 लाख रुपये का नुकसान हुआ था.
Police ने इस मामले में 5.09 लाख रुपए की राशि को ‘लियन’ के तहत सुरक्षित कर लिया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, इस रकम को शिकायतकर्ता को वापस लौटा दिया जाएगा.
गोवा साइबर क्राइम Police स्टेशन से जारी एक बयान के मुताबिक, धोखाधड़ी की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता को एक संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया था कि उसके वाहन का ई-चालान कटा है.
संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद, शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन में एक खतरनाक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई. इसके बाद, बिना अनुमति के वित्तीय लेनदेन किए गए, जिससे शिकायतकर्ता को 12,69,446 रुपए का नुकसान हुआ.
जांच के दौरान, साइबर क्राइम Police ने धोखाधड़ी से जुड़े वित्तीय लेनदेन का पता लगाया और कर्नाटक के Bengaluru से दो संदिग्धों की पहचान की.
पीएसआई नवीन नाइक के नेतृत्व में Police की एक टीम ने 25 नवंबर को Bengaluru के चिक्काबनावारा से आरोपियों महबूब के. (21) और सागर कुमार आर. (22) को गिरफ्तार किया. इस टीम में Police constable सिद्रमैया मठ, अतिश शेटकर और सुनील रेनाटी भी शामिल थे.
Police ने बताया कि इस मामले में 5.09 लाख रुपए (5,09,483.27 रुपए) की राशि को ‘लियन’ के तहत सुरक्षित कर लिया गया है. निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस रकम को शिकायतकर्ता को वापस लौटाने की प्रक्रिया चल रही है.
अदालत ने आगे की जांच के लिए दोनों आरोपियों को पांच दिन की Police कस्टडी में भेज दिया है.
यह कार्रवाई गोवा के डीआईजी वेद प्रकाश सूर्य के मार्गदर्शन में, एसपी (साइबर क्राइम) जीवबा दलवी, एएसपी श्रीदेवी बीवी और Police इंस्पेक्टर दीपक पेडनेकर की देखरेख में की गई. एसपी जीवबा दलवी ने बताया कि धोखाधड़ी के पूरे दायरे का पता लगाने और इस साइबर अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है.
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अनजान ई-चालान संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अनवेरिफाइड स्रोत से एपीके फाइलें डाउनलोड करें. उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी कि वे चालान से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही वेरिफाई करें.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content