गोलू साह को न्याय दिलाने की मांग तेज, राजद विधायकों ने डीजीपी से की मुलाकात

Patna, 16 अक्टूबर . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र और पार्टी नेता एज्या यादव ने Police महानिदेशक से मुलाकात कर गोलू साहू से मारपीट और प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने का मामला उठाया. विधायकों ने आरोप लगाया कि समस्तीपुर में एक व्यक्ति ने Police की लाठी लेकर गोलू साहू की पिटाई की, लेकिन इस मामले में अब तक Police ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. विधायकों के मुताबिक, डीजीपी ने मामले की सीआईडी से जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

राजद विधायक एज्या यादव ने कहा कि राज्य में ऐसी स्थिति बन गई है, जहां Police के सामने एक आम व्यक्ति Police की लाठी लेकर दूसरे व्यक्ति की पिटाई कर रहा है. उन्होंने गोलू साहू का जिक्र करते हुए कहा कि Police उसे पकड़ने पहुंची थी. इसी दौरान जितेश मुखिया नाम का व्यक्ति Police की गाड़ी से उतरा और Police की लाठी लेकर गोलू साहू को पीटने लगा. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी आम नागरिक को Police के सामने Police की लाठी से दूसरे व्यक्ति की पिटाई करने का अधिकार है?

विधायक ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहले Police अधीक्षक (एसपी) तक प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर वे डीजीपी से मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि अब उन्हें न्याय मिलने का आश्वासन मिला है.

वहीं, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि Police की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि गोलू साहू गाड़ी से उतरकर भाग रहा था, लेकिन ऐसा नहीं है. भाजपा के मंडल नेता और प्रभारी जितेश कुमार सिन्हा ने गोलू साहू को दोनों हाथों में लाठी लेकर इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश हो गया. हमने इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. डीजीपी ने सीआईडी से जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

मुलाकात के दौरान विधायकों ने बेतिया में निषाद अंसारी के साथ हुई घटना का मुद्दा भी उठाया. भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि इस मामले में Police के संरक्षण में उनकी हत्या हुई और उन्हें पीटकर मार दिया गया. उन्होंने बताया कि डीजीपी ने बेतिया मामले में भी सीआईडी जांच कराने की बात कही है. गोलू साहू के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का मुद्दा उठाए जाने पर भी जांच के बाद केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया है.

–

/