गोरखपुर हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, अखिलेश यादव बोले- बिना सबूत आरोप लगा रहे मुख्यमंत्री

Lucknow, 19 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पार्टी के रोड शो के दौरान जेसीबी से हुए बच्‍चे की मौत मामले की उच्च स्‍तरीय जांच की मांग की है. उन्‍होंने Thursday को social media प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घटना का वीडियो साझा करते हुए बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगाना निंदनीय है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने social media प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में घटना का वीडियो साझा करते हुए Thursday को लिखा कि ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी है.

इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहां न कोई रोड शो है न रैली, जिस पर यूपी के Chief Minister दोष मढ़ रहे हैं. इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है. इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच हो और सच को उजागर किया जाए.

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं.

दरअसल, गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा, “Wednesday को Samajwadi Party का एक रोड शो था. उन्होंने एक नाबालिग लड़के को अपने रोड शो का शिकार बना दिया. सपा गुंडागर्दी, दंगे, अराजकता और कर्फ्यू की प्रायः है. यह माफिया सपा का सगा है और जनता के साथ इस पार्टी ने हमेशा धोखा दिया है.”

बता दें कि गोरखपुर में अखिलेश यादव के नेतृत्व में हो रहे Samajwadi Party (सपा) के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई. मृतक लड़के की पहचान आर्यवर्धन सिंह के रूप में हुई है. उसके पिता एक स्थानीय भाजपा नेता हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा सपा की ‘रथ यात्रा’ के दौरान कूड़ाघाट इलाके में हुआ. इस दुखद घटना ने Political कार्यक्रम के दौरान की गई व्यवस्थाओं और भीड़ प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

–

एएसएच/डीकेपी