गोरखपुर हादसा: पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री योगी, बोले- हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी

गोरखपुर, 19 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और BJP MP रवि किशन ने Thursday को जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिवार से मुलाकात की. उन्‍होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्‍त कार्रवाई होगी. उन्‍होंने कहा कि पीड़ित परिवार शोक संतप्‍त है.

परिवार से मुलाकात के बाद Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “Samajwadi Party के गुंडों ने यहां एक नाबालिग बच्चे को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. मैं पीड़ित परिवार से मिलने आया हूं. यह परिवार गोरखपुर की ऐतिहासिक ‘चौरी-चौरा’ घटना से जुड़े एक प्रमुख क्रांतिकारी के वंशजों का है.”

उन्‍होंने कहा कि 172 लोगों को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए फांसी की सजा हुई थी, उस समय जिनकी पैरोकारी पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के कारण फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदलने में सफलता प्राप्‍त हुई थी. उन 172 लोगों में से एक इस परिवार के बुजुर्ग भी थे.

स्‍वाधीनता संग्राम सेनानी के परिवार के साथ इस प्रकार की क्रूरता अक्षम्‍य है. गुंडागर्दी और अराजकता ये Samajwadi Party का इतिहास रहा है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा, “14 साल का नाबालिग छात्र स्कूल से वापस आ रहा था. जेसीबी की टक्कर के बाद, उस पर जानबूझकर एक गाड़ी चढ़ा दी गई और उसकी हत्या कर दी गई. Samajwadi Party प्रमुख की इन हरकतों और उनके गुंडों के बर्ताव को देखकर तो ‘शर्म’ भी खुद शर्मिंदा हो रही होगी. क्या इन लोगों को ऐसे आपराधिक कृत्यों पर बिल्कुल भी शर्म नहीं आती? पहले इन्होंने माफिया के जरिए राज्य को प्रताड़ित किया और बर्बाद किया, और आज इनका अहंकार फिर से सिर उठा रहा है.”

उन्‍होंने आगे कहा कि हर उस गुंडे के खिलाफ कार्रवाई होगी, जिसने यहां अराजकता पैदा करके भय और दहशत फैलाने का प्रयास किया है. इस घटना में हर स्‍तर पर जवाबदेही तय की जाएगी.

वहीं, बच्‍चे के पिता ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी मांग है कि दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा न जाए, कठोर कार्रवाई की जाए. उन्‍होंने अखिलेश यादव के social media पोस्‍ट पर जवाब देते हुए कहा कि वह मदमस्‍त गज (हाथी) की तरह हैं. सत्ता में रहने के दौरान वह किसी को कुछ नहीं समझते थे. अगर उनके परिवार पर इस तरह की घटना होती तो क्‍या वह इसी तरह की अनाप-शनाप बयानबाजी करते. अखिलेश यादव की मानसिकता खत्‍म हो चुकी है.

बता दें कि गोरखपुर में अखिलेश यादव के नेतृत्व में हो रहे Samajwadi Party (सपा) के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई. मृतक लड़के की पहचान आर्यवर्धन सिंह के रूप में हुई है. उसके पिता एक स्थानीय भाजपा नेता हैं.

–

एएसएच/डीकेपी