
गोरखपुर, 4 नवंबर . उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के जरिए अपनी Political ताकत का प्रदर्शन किया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Wednesday को पहली बार गोरखपुर पहुंचे. महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में Chief Minister योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अभियान का आगाज हुआ.
पदयात्रा में गोरक्ष क्षेत्र के 12 जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों के शामिल होने का दावा किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला गोरखपुर दौरा है. वह Wednesday दिल्ली से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा. यहां से वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में शामिल हुए.
रैली में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी हाथों में ‘मोदी है-मोदी रहेगा’ लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे. कार्यक्रम में निषाद पार्टी समेत सहयोगी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस पूरे देश में 28 में से केवल एक सीट जीत पाई. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 37 साल, तमिलनाडु में 59 साल, बिहार में 36 साल और Gujarat में 31 साल से सत्ता से बाहर है.
पंकज चौधरी ने कहा कि यह अभियान देश के लोकतंत्र को बचाने, अराजकता को उखाड़ फेंकने और देश के खिलाफ हो रही साजिशों को बेनकाब करने के लिए है. विपक्षी दल चुनाव हारने पर ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास करते हैं. उन्होंने दिल्ली में युवाओं को कथित तौर पर भ्रमित कर प्रदर्शन कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन में कुछ लोगों ने रिजीम चेंज करने की बात कही थी, जबकि एक नेत्री ने बांग्लादेश से प्रभावित होकर आंदोलन में आने की बात कही थी.
इस दौरान गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा देशविरोधी ताकतों और टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ है, जो India में दोबारा दंगे और मंदिरों में बम धमाके देखना चाहते हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब तक यह विश्वास नहीं हो रहा है कि Narendra Modi देश के Prime Minister हैं. रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां उसे वोट चोरी नजर नहीं आती, लेकिन हारने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते हैं.
वहीं, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि कुछ ताकतें India को अस्थिर करने और अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं. ऐसी ताकतों के लिए देश में कोई स्थान नहीं है. उन्होंने गोरखपुर में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यहां अव्यवस्था का माहौल था, जबकि आज उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है.
–
विकेटी/एसके
Skip to content