
गोरखपुर, 20 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रवि किशन ने गोरखपुर की घटना को लेकर Samajwadi Party पर तीखा प्रहार किया है. रवि किशन ने Friday को कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सांसद रवि किशन ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “हम रात में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ बच्चे के घर गए थे. जब किसी परिवार का 12-14 साल का बच्चा, जो उनके घर का चिराग होता है, चला जाता है, तो पूरा मोहल्ला वहां इकट्ठा हो जाता है. अब आप हालात देखिए. कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Chief Minister योगी ने साफ कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”
बुलडोजर चलाने वालों और रैली का प्रबंधन करने वालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रवि किशन ने कहा कि बच्चे को टक्कर लगने के बाद गाड़ी रुक जानी चाहिए थी. उन्होंने कहा, “जेसीबी ने उसे टक्कर मारी. अगर जेसीबी रुक जाती और लोग बच्चे को उठा लेते तो टायर उसके सिर को नहीं कुचलता.”
उन्होंने कहा कि अब कानून अपना काम करेगा. साथ ही, रवि किशन ने कहा, “यह गुंडागर्दी के जरिए समाज में डर पैदा करने की एक साजिश थी, लेकिन अब यह सब नहीं चलेगा. अगर भय दिखाकर आप चुनाव में उतरना चाह रहे हैं तो यह बिल्कुल गलत है.”
सांसद ने गोरखपुर को पढ़े-लिखे और सभ्य लोगों का शहर बताया. उन्होंने कहा कि यहां काफी विकास हुआ है और इस तरह की हरकतें यहां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
Samajwadi Party और उसके नेतृत्व पर निशाना साधते हुए रवि किशन ने दावा किया कि उन्हें चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता जनसेवा के बजाय सिर्फ सत्ता पाने की होड़ में लगे हैं.
उन्होंने कहा, “इन लोगों को बहुत बुरी हार मिलेगी. ये बुरी तरह हारेंगे, क्योंकि हर कोई बस सत्ता और शाही सिंहासन पाना चाहता है. इन्हें जनता की सेवा करने या गरीबों की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. यह सत्ता की लड़ाई है, यह देखने की कि कौन ज्यादा ताकतवर है. ये सब हारेंगे.”
गोरखपुर में Samajwadi Party की रैली में एक बच्चे की मौत पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “Police मामले की जांच कर रही है. अखिलेश यादव परेशान क्यों हैं? जिन गुंडों को उन्होंने अपनी Government के दौरान बढ़ावा दिया, जिनके खिलाफ First Information Report तक दर्ज नहीं होती थी, वे अब और बेखौफ हो गए हैं. रैलियों में वे जोश में होश खो बैठते हैं और अपना आपा खो देते हैं, जिसकी वजह से ऐसी घटना होती हैं.”
–
डीसीएच/
Skip to content