
गोरखपुर, 3 अक्टूबर . गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में Friday देर रात Police और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में Police ने दो वांछित गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. गिरफ्तार बदमाश चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं.
Police के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के माल्हनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास Police टीम रात्रि गश्त पर थी. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे. Police ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे. Police ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचे से Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी कार्रवाई में Police ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. गोली लगने से वह बाइक से गिर पड़ा, जबकि बाइक चला रहा दूसरा बदमाश भी अनियंत्रित होकर गिर गया. Police ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया. वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गौ तस्करी के मामलों में वांछित अपराधियों के रूप में हुई है. Police ने उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों पर पहले से ही गोवंश तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं. ये लोग रात के अंधेरे में ग्रामीण इलाकों से गोवंश चोरी कर बिहार और अन्य जिलों में सप्लाई करते थे. लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी.
Police ने फरार दो बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसके साथ ही Police ने आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया है और घटनास्थल के आसपास लगे cctv के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
Police ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. किसी भी कीमत पर जिले में इस तरह के अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. मुठभेड़ में शामिल Police टीम को इनाम देने की भी घोषणा की गई है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content