
Lucknow, 20 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) के सांसदों ने गोरखपुर में कथित तौर पर बुलडोजर की टक्कर से बच्चे की मौत को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर छोटी राजनीति करने का आरोप लगाया. सपा सांसदों ने कहा कि cctv तस्वीरों से साफ है कि बच्चे के साथ हुए हादसे का अखिलेश यादव की रथ यात्रा या Samajwadi Party के किसी कार्यक्रम से लेना-देना नहीं है.
Samajwadi Party के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, “आज cctv और अन्य तकनीक के दौर में कोई चाहकर भी झूठ नहीं बोल सकता है. जब cctv फुटेज से यह साफ है कि बच्चे के साथ हुए हादसे का हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) की रथ यात्रा या Samajwadi Party के किसी कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है.”
उन्होंने बच्चे की मौत पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. साथ ही, Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा राज्य है और जहां कई समस्याएं हैं. आप भले ही एक ऊंचे पद पर पहुंच गए हों, लेकिन आप बहुत ही छोटी राजनीति कर रहे हैं. आपको ऐसी सस्ती और छोटी राजनीति नहीं करनी चाहिए.”
Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “किसी की मृत्यु पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. मामले में Chief Minister का जिस तरह का आचरण रहा है, वह अच्छा नहीं है. मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करनी चाहिए.”
उन्होंने कहा कि गोरखपुर में अखिलेश यादव की रैली ऐतिहासिक थी. वह रैली नहीं, बल्कि बदलाव की आंधी थी. उससे राज्य के Chief Minister घबरा गए हैं और इस तरह का बयान दिया है. हालांकि, इस तरह की टिप्पणियां करना एक Chief Minister को शोभा नहीं देता है.
बता दें कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने इस घटना को हत्या बताया. Chief Minister योगी ने Wednesday की हृदयविदारक घटना के संबंध में कहा कि Samajwadi Party के मुखिया के कृत्यों और उनके गुंडों की इस हरकत से ‘शर्म भी शर्मसार’ हो रही है. इन लोगों को इस प्रकार की कायराना हरकतों से शर्म नहीं आती है. सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि न्याय दिलाने के लिए पूरी Government उनके साथ खड़ी है.
–
डीसीएच//
Skip to content