
गोरखपुर, 21 सितंबर . BJP MP रवि किशन ने Monday को गोरखपुर में आयोजित ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम और वहां पर आए प्रतियोगी महिलाओं की भी जमकर सराहना की.
रवि किशन ने के साथ बातचीत में बताया कि इस कार्यक्रम के लिए वह प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ का दिल से धन्यवाद देते हैं. देखिए यह हमारे सीएम का गृह जनपद है और वह चाहते थे कि यहां पर आत्म निर्भरता आए, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट हो. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर सारी नारी शक्तियां आई हुई हैं. सभी ने अपनी हाथ से बनाई गई की है. Prime Minister मोदी की बात को प्रदेश की हर महिला दिल से मानने लगी है और अब हर कोई अपनी क्रिएटिविटी लेकर आई हैं.”
उन्होंने कहा, “अब मैं मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनके इस बदलते India में नारी नए रूप लेकर आ रही है. मुझे लगता है कि हमारी महिलाओं को इस तरह के फैशन से मिलान, न्यूयॉर्क जैसी सिटी में जाने की जरूरत नहीं है.”
रवि किशन ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा, “गोरखपुर में इस तरह के फैशन एग्जीबिशन हो रहे हैं, यहां पर इतने सारे स्टॉल हैं कि अब समझ में नहीं आ रहा है कि मुझे किसकी तारीफ करनी चाहिए. मैं पिछले 1-2 घंटे से लगातार बस घूम ही रहा हूं. यहां दिलचस्प बात ये है कि यहां पर बड़े अच्छे-अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने वाली बहुत क्रिएटिव महिलाएं आई हुई हैं और वो भी शानदार जोड़ी के साथ. कुछ मां-बेटी की जोड़ी है, तो कोई दोस्त है या फिर कोई सास-बहू हैं.”
रवि किशन का मानना है कि इस तरह के संबंधों के साथ यह सब कार्य करना बहुत मजे की बात है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा India आने वाले सालों में बहुत सुरक्षित होगा, लेकिन महिलाओं के साथ.”
रवि किशन ने Samajwadi Party (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ निकालने पर कहा, “उसको पीडिए न बोले वे बस परिवार के लिए वोट मांगने के लिए निकले हैं. पंडितों को भी बहुत अच्छे से पता है और जितने भी ब्राह्मण हैं, वे बहुत ही त्यागी और विद्वान समाज हैं.”
एनएस/
Skip to content