
Mumbai , 5 नवंबर . गोकुल मिल्क यूनियन के बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर कांग्रेस एमएलसी भाई जगताप ने राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने बोर्ड में सदस्यों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया को गैरकानूनी बताते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने विदेशी फंडिंग के मुद्दे पर Union Minister जितेंद्र सिंह के बयान और Mumbai की बदहाल स्थिति को लेकर भी हमला बोला.
गोकुल मिल्क यूनियन चुनाव के बाद बोर्ड के पुनर्गठन पर कांग्रेस एमएलसी भाई जगताप ने के साथ बातचीत में कहा कि ये भी चोरी है, लेकिन तरीका बदल गया है. ये लोग जनता, किसानों और बच्चों से हार चुके हैं. जब-जब इन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो वह इसी तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जो गैरकानूनी है.
उन्होंने कहा कि स्वीकृत सदस्यों की संख्या 12 है, उसमें बदलाव करके 16 करके ड्रामेबाजी कर रहे हैं, उन्हें वोट का अधिकार कैसे मिल गया. को-ऑपरेटिव एक्ट आज का नहीं है. इसके साथ जो खिलवाड़ करने की कोशिश हो रही है, वह गलत है. जनता इसका जवाब देगी ही, हम भी इसका जवाब देंगे.
Union Minister किरेन रिजिजू द्वारा राहुल गांधी को social media पर दिए गए सुझाव पर भाई जगताप ने कहा कि उन्हें पहले Prime Minister को संसद का सम्मान करने के लिए बोलना चाहिए. वह संसद में आते नहीं हैं, किसानों पर चर्चा, देश की सुरक्षा, छात्रों और महिलाओं से जुड़ी चर्चा के दौरान उन्हें सदन में रहना चाहिए. वह राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे, इसीलिए वह सदन में नहीं आते.
उन्होंने कहा कि सदन के सम्मान की जिम्मेदारी सभी की है, किसी एक इंसान की नहीं है.
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा देश में अराजकता फैलाने के लिए विदेशी फंडिंग से जुड़े बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि Government आपकी, एजेंसियां आपकी हैं, उनसे पता करवाइये. जो भी दोषी मिलें, उनके खिलाफ कार्रवाई करें.े.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर काला धन को लेकर बड़े-बड़े आरोप लगाए थे लेकिन Government के इतने दिन बाद भी कोई सबूत लेकर नहीं आए.
बीएमसी को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार पर भाई जगताप ने कहा कि पूरे विश्व में अगर सबसे गंदे शहर की बात हो तो हमारे Mumbai का तीसरा नंबर है. सबसे ज्यादा वायु प्रदर्शन, ध्वनि प्रदूषण आदि देखा जाए तो Mumbai कहां है? सबसे जायदा टैक्स Mumbai से जाता है लेकिन इस शहर की हालत खराब कर दी है. इसके लिए भ्रष्टाचार जिम्मेदार है. हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है. लोगों को जीने का अधिकार है, उन्हें जीने दीजिए, लोगों के लिए कुछ काम करिए.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content