गोंडा हत्याकांड पर सपा का हमला, बोली-अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण

Lucknow, 12 सितंबर . गोंडा हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. Samajwadi Party (सपा) ने इस मामले को लेकर प्रदेश Government पर तीखा हमला बोला है. सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहे हैं और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है.

आशुतोष वर्मा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि सपा लगातार यह आरोप लगाती रही है कि प्रदेश में टारगेटेड हत्याएं हो रही हैं. गोंडा में निषाद समुदाय से जुड़े विनोद साहनी की हत्या का मामला भी इसी तरह की चिंता को सामने लाता है. साहनी ने Government के खिलाफ कुछ लिखा था और इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई.

वर्मा ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों और Police की ओर से भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि गोंडा मामले में न्याय की मांग को लेकर राज्य Government के मंत्री संजय निषाद का विरोध-प्रदर्शन करना Government की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

सपा प्रवक्ता ने कहा कि यह विडंबना है कि पिछड़े समाज से आने वाले प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री को अपने ही राज्य में न्याय की मांग के लिए धरना देना पड़ रहा है. उन्होंने इसे प्रदेश में सामंती सोच के कायम रहने का उदाहरण बताया.

आशुतोष वर्मा ने कहा कि Government में शामिल होने के बावजूद यदि किसी मंत्री को अपने समाज के व्यक्ति के लिए न्याय मांगने सड़क पर उतरना पड़ रहा है, तो इससे शासन-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

संजय निषाद पर निशाना साधते हुए वर्मा ने कहा कि उन्होंने Government के साथ रहते हुए पांच साल तक सत्ता का लाभ उठाया, लेकिन अब भी उन्हें अपने मंत्री पद या पार्टी से इस्तीफा देने की बात कहनी चाहिए. चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं और ऐसे समय में सत्ता के साथ बने रहने से किसी समुदाय का वास्तविक भला नहीं हो सकता.

आशुतोष वर्मा ने इस दौरान अंजली गौतम हत्याकांड का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगरेप के बाद अंजली की हत्या हुई और First Information Report दर्ज करने में भी लापरवाही बरती गई. उन्होंने योगी आदित्यनाथ Government पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

सपा प्रवक्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रदेश की जनता बदलाव का इंतजार कर रही है. अखिलेश यादव की भाषा और Political शैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ेगी.

वर्मा ने आरक्षण, बेरोजगारी और सरकारी कार्रवाई को लेकर भी भाजपा Government पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि जनता अब चुनाव में इसका जवाब देगी. उन्होंने कहा कि पीडीए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक ही उत्तर प्रदेश का भविष्य है और सपा इसी सामाजिक गठजोड़ के आधार पर प्रदेश में Government बनाने की तैयारी कर रही है.